ENGLISH HINDI Friday, April 19, 2024
Follow us on
 
एस्ट्रोलॉजी

पहली सितंबर को सूर्य ग्रहण परंतु भारत में नहीं दिखेगा

August 31, 2016 05:14 PM

मदन गुप्ता सपाटू, ज्योतिषविद्
आज भाद्रपद की अमावस्या पर गुरुवार को सूर्य ग्रहण लग रहा है जो केवल हिन्द महासागर, अफ्रीका, नेरोबी,कीनिया, तन्जानिया, कांगो, मारीशस, आस्ट्रेलिया, अंटार्टिका आदि भागों में ही दृश्य होगा, भारत में कहीं नहीं दिखेगा। यह ग्रहण सिंह राशि ओैर उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा।    

फिर भी भूकंप की संभावना एक महीने तक बनी रहेगी।


यद्यपि यह ग्रहण भारत में नहीं दिख रहा, न ही इसका कोई प्रभाव ही होगा अतः इस संबंधी किसी प्रकार से भयभीत नहीं होना चाहिए। यदि आपके संबंधी उपरोक्त देशों में रह रहे हों तो उन्हें इस विषय में सूचित कर सकते हैं। वहां रह रहे लोग इसे नंगी आखों से न देखें और गर्भवती महिलाएं स्वयं को सूर्य किरणों से बचाएं।
इस अवसर पर अमावस होने तथा सिंह राशि में ग्रहण लगने के कारण, अमावस संबंधी दान इस राशि वाले कर सकते हैं। सूर्य मंत्र का जाप तथा सात अनाज का दान लाभकारी रहेगा।
भारतीय समयानुसार ग्रहण काल इस प्रकार रहेगा-
सूतक- 11.43
पूर्ण ग्रहण आरंभ- 11.41
कंकण प्रारंभ- 12.47
परमग्रास- 14.30
कंकण समाप्त-16.25
ग्रहण समाप्त- 17.30
लोक भविष्य
इस ग्रहण का अधिकांश प्रभाव अफ्रीकी देशों पर पड़ेगा जहां अशांति का वातावरण रहेगा तथा सत्तारुढ़ पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी होगी। पूर्वी एशिया में सुनामी चक्रवात या भूकंप की आशंका रहेगी। भारत के हिमालय क्षेत्र के निवासियों को प्राकृतिक आपदा से निपटने का यथेचित प्रबंध पहले से ही कर के रखना चाहिए और आपदा प्रबंधन को स्तर्क रहना चाहिए क्योंकि सूर्य एचं चंद्रग्रहण के एक मास के अंदर भूकंप आने की संभावना बनी रहती है।

मदन गुप्ता सपाटू, ज्योतिर्विद्, चंडीगढ़, मो: 98156—19620

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और एस्ट्रोलॉजी ख़बरें
नामवर ज्योतिष सम्राट नवदीप मदान का सम्मान वास्तु विशेषज्ञ परामर्श के बिना भी अपने घर या कार्यक्षेत्र में कर सकते हैं वास्तु के कुछ खास बदलाव वास्तु के अभाव का प्रभाव हरमिटेज सेंट्रल के ज्योतिष शिविर में सैकड़ों ने दिखाई कुंडली करवा चौथ पर विशिष्ट संयोग,निसंकोच रखें व्रत, करें शुक्रास्त पर भी उद्यापन! हिन्दू त्योहार दो- दो दिन क्यों बताए जाते हैं ? इस वर्ष रक्षा बंधन, किस दिन मनाएं ? श्रावण मास में सोमवार व्रत का अत्यधिक महत्व : स्वामी सुन्दर लाल भार्गव कैसे सुहाना और सुनहरा है सावन...बता रहे हैं जाने माने ज्योतिषी पंडित सुन्दर लाल भार्गव पूर्णिमा: कैसे करें सुबह की शुरुआत गुरु के दिन