ENGLISH HINDI Friday, April 26, 2024
Follow us on
 
जीवन शैली

...अब फिल्म निर्देशन की तमन्ना: शैबी सिंह

May 24, 2017 07:14 PM

शैबी सिंह ने बताया कि उनके वीडियो निर्देशन में अब तक कई नामवर गायक कलाकारों मीका सिंह, मिलिंद गाबा, रिचा शर्मा और गुरु रंधावा आदि ने काम किया है। उनके चर्चित वीडियो गीतों में लाल दुपट्टा, दारू पार्टी, ऐसे न देख और जोगी दे नाल ( रिचा शर्मा), को दर्शकों ने बेहद सराहा है। अब तक वह 50 से अधिक वीडियो निर्देशित कर चुके हैं और भविष्य में कुछ नया करना चाहते हैं।

चंडीगढ़, (फेस2न्यूज-अमरपाल नूरपुरी)
शैबी सिंह की गिनती देश के जाने-माने वीडियो निर्देशकों में होती है। पिछले एक दश से वह इस क्षेत्र में सक्रिय हैं और उम्दा निर्देशन से कई बार अपनी प्रतिभा का सबूत दे चुके हैं। चंडीगढ़ के जे डब्ल्यू मैरियट में चुनिंदा पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी के कई पहलु उजागर किए। युवा निर्देशक शैबी सिंह ने बताया कि वह दिल्ली के रहने वाले हैं और बचपन से ही वीडियो एवम् फिल्मों में रुचि रखते थे। पढ़ाई खत्म करने के बाद घर वालों और मित्रों के उत्साह बढ़ाने पर वह वीडियो निर्देशन से जुड़े। प्रारम्भ में उन्होंने अनुभवी निर्देशकों के साथ काम किया और वीडियो निर्देशक की तक्नीकी जानकारी हासिल की।

 शैबी सिंह ने बताया कि अच्छा म्यूजिक वीडियो वही होता है, जो दिल को छू जाए और समाज को आईना भी दिखा सके। अच्छे वीडियो के निर्माण के लिए कसी हुई स्टोरी लाइन, अच्छा निर्देशन और खूबसूरत लोकेशनों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसके अलावा उम्दा वीडियोग्राफी और आकर्षक मॉडलों की अदाकारी भी वीडियो में चार चांद लगा देती है। शैबी सिंह ने बताया कि उनके वीडियो निर्देशन में अब तक कई नामवर गायक कलाकारों मीका सिंह, मिलिंद गाबा, रिचा शर्मा और गुरु रंधावा आदि ने काम किया है। उनके चर्चित वीडियो गीतों में लाल दुपट्टा, दारू पार्टी, ऐसे न देख और जोगी दे नाल ( रिचा शर्मा), को दर्शकों ने बेहद सराहा है। अब तक वह 50 से अधिक वीडियो निर्देशित कर चुके हैं और भविष्य में कुछ नया करना चाहते हैं। विदेशों में म्यूजि़क वीडियो के फिल्मांकन की ख्वाहिश रखने वाले शैबी सिंह ने कहा कि वह फिल्म निर्देशन में भी अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं और उसके लिए अथक प्रयास कर रहे हैं।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें