ENGLISH HINDI Friday, March 29, 2024
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
केजरीवाल की गिरफ़्तारी पर जर्मनी एवं अमेरिका के बाद अब यूएनओ भी बोलाबरनाला के बहुचर्चित सन्नी हत्याकांड में आरोपित हुए बा-इज्जत बरी वर्ष 2025 से विनाशकारी आपदाएं अपना तीव्रतम रूप धारण करने लगेंगी : पं. काशीनाथ मिश्रवरिष्ठ पत्रकार जगीर सिंह जगतार का निधन गतका खेल लड़कियों के लिए आत्मरक्षा का बेहतर, आसान और सस्ता विकल्प - हरजीत सिंह ग्रेवालश्री सांई पालकी शोभा यात्रा पहुंची चण्डीगढ़-पंचकूला में बाबा भक्तों के द्वारखास खबरः चुनावों संबंधित हर नई अपडेट के लिए बरनाला प्रशासन ने तैयार किया सोशल मीडिया हैंडलमेडिकल स्टोर ने 40 रूपये के इंजेक्शन का बिल नहीं दिया, उपभोक्ता आयोग ने 7000 रुपया का जुर्माना ठोका
एस्ट्रोलॉजी

नए साल पर करें खरीदारी ,लाएं सुख समृद्धि और करें धन वृद्धि

December 28, 2017 09:07 PM
मदन गुप्ता सपाटू, ज्योतिर्विद्, 98156 19620
  2 अंक वालों के लिए 2018 विशेष शुभ रहेगा
अंकशास्त्र के अनुसार 2018 का कुल योग 2 बनता है जिसका प्रतिनिधित्व चंद्रमा करता है।  दूसरे वर्ष का आरंभ भी चंद्रवार अर्थात भगवान शिव के शुभ दिन सोमवार से हो रहा है। यह साल चंद्र के प्रभाव के कारण गत वर्ष की अपेक्षा कई दृष्टियों से ठंडा रहेगा। वर्षा ,बाढ़ व भूकंपों मकी आशंका अधिक रहेगी। जिन लोगांे का जन्म किसी भी महीने में 2,11,20 या 29 तारीखों को हुआ है या 21 जून से 20 जुलाई के मध्य हुआ है या जिनकी बृष या कर्क राशि है, उनके लिए 2018 बोनांजा लाया है।
5 का पंच
ज्योतिषीय दृष्टि से नव वर्ष का शुभारंभ इस वर्ष 5 संयोगों से हो रहा है। पहली जनवरी को पौष एवं शाकंभरी पूर्णिमा रहेगी और सायं 4 बजे तक सर्वार्थ तथा अमृत सिद्धि योग भी रहेंगे। जनवरी मास में ही पंच स्नान पर्व भी होंगे। मकर संक्रांति 14 जनवरी, अमावस्या का स्नान 16 को , वसंत पंचमी 22 तथा 31 को पूर्णिमा स्नान होगा। यही नहीं इस साल ग्रहण भी 5 पड़ रहे हैं। 
नए साल पर करें खरीदारी
यों तो काफी लोग साल के पहले दिन कोई खर्च करने से घबराते हैं ताकि सारा साल खर्च ही न होता रहे, परंतु सिद्धि योगों में शुभ कार्य हेतु खरीदना लाभदायक रहता है। अतः यदि आप तारा डूबने के कारण विवाह संबंधी वस्तुएं नहीं खरीद रहें हों तो पहली जनवरी , सोमवार के दिन खरीद सकते हैं। इस दिन चांदी, वाहन, गृहपयोगी सामान, बर्तन, विद्युत यंत्र , परिधान, आभूषण आदि निसंकोच खरीद सकते हैं।
नया साल भगवान शिव के दिन सोमवार को मिथुन राशि, मृगशिरा नक्षत्र से  आरंभ हो रहा है। इस दिन शनि, सूर्य तथा शुक्र ग्रह धनु राशि में होंगे और गुरु व मंगल तुला में एवं बुध -वृश्चिक राशि में रहेंगे। राहू कर्क तथा केतु मकर में होगे। वृश्चिक, धनु व मकर राशि वाले साढ़सती के प्रभाव में पहले से ही हैं।
नव वर्ष का अनमोल टिप
यदि नए साल ,पहली जनवरी या नए विक्रमी संवत , इस साल -18मार्च  , पर बैंक में नया खाता खेाला जाए या पुराने खाते में धन जमा कराया जाए तो धन में निरंतर वृद्धि होती है।इस दिन किया गया कोई भी नया निवश कई गुणा बढ़ जाता है। आप नई बीमा पालिसी, म्युचुअल फंड , सोने आदि में पहले दिन धन लगा सकते हैं। इसके अलावा बैंक या घर के लॉकर में, लाल या पीले कपड़े में 12 साबुत बादाम बांध कर रख दिए जाएं तो भी आभूषणों में वृद्धि होती रहती है और उसमें कभी कमी नहीं आती।यह काफी समय से प्रमाणित प्रयोग हैं जो भारतीय परंपरा , आस्था एवं ज्योतिष का एक भाग हैं। इस दिन लोन एकाउंट में पैसा लौटाएं और किसी को उधार न दें न किसी से लें। फिर देखिए आपके यहां बरकत कैसे नहीं होती ! 
ग्रहण और भूकंप
इस साल 5 ग्रहण लगेंगे। चंद्र ग्रहण - 31 जनवरी,सूर्य ग्रहण- 15/16 फरवरी ,सूर्य ग्रहण- 13 जुलाई, चंद्र ग्रहण- 27/28 जुलाई तथा सूर्य ग्रहण-11 अगस्त
साल में 5 ग्रहण अधिक अच्छे नहीं माने जाते। लोकभविष्य के अनुसार इन ग्रहणों का प्रभाव भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा में परिलक्षित होता है। 2018 में अफगानिस्तान , चीन, कश्मीर व उत्तराखंड का कुछ भाग इसकी चपेट में आ सकता है। नासा के अनुसार भी 2018 में भूकंपों की संख्या अधिक रह सकती है।
देश का भविष्य
2018  में नव संवत 2075 के अनुसार राजा सूर्य तथा मंत्री शनि होंगे जो एक दूसरे के परस्पर शत्रु ग्रह हैं। इस ग्रह - गठबन्धन से जनता में तनाव बढेगा परंतु न्याय पालिका सशक्त रहेगी। न्यायालयों द्वारा ऐतिहासिक और अप्रत्याशित फैसलों के लिए देश को तैयार रहना होगा। शनि न्यायाधीश हैं अतः 2018 में घोटालों के राजाओं को सजा मिलेगी तथा  गुरु घंटालों पर शिकंजा और कसेगा। सर्वोच्च न्यायालय के कई अहम फैसले समूचे राष्ट्र् एवं जनसाधारण को प्रभावित कर सकते हैं। न्यायपालिका सरकार पर हावी रहेगी। देश में उपद्रव, हिंसा, सांप्रदायिक झगडे़ बढ़्रेगे। सीमा पर एक बार फिर सर्जिकल स्ट्र्ाइक टाईप आप्रेशन होगा। मई के बाद किसी प्रिय नेता तथा अभिनेता का दुख सहना पड़ सकता है। चीनी माल का बहिष्कार और तेजी से होगा और भारत वेैश्विक व्यापार में आगे बढ़ेगा। किसान आंदोलन जोर पकड़ेगा। अलग राज्य बनाने  की मांगे एक बार फिर जोर शोर से उठेंगी। 2018 में उत्तरी भारत विशेषतः उत्तराखंड में कई बार भूकंप आने के योग बन रहे हैं अतः आपदा प्रबंधन को अधिक मजबूत बनाना आवश्यक है। देश की कुंडली में चंद्र -राहु की दशा 8 फरवरी ,2017 से अगस्त 2018 तक है। प्रधान मंत्री ने 30 जून,2017 की रात्रि को ही जी एस टी लागू कर दिया। राहु अक्सर विरोधाभास, कन्फयूजन , कम्पलिकेशन्स उत्पन्न करता है और इस दशा में वही हुआ। और अगस्त के बाद ही जी एस टी से प्रभावित जनता को राहत मिल सकेगी जब यह दशा समाप्त हो जाएगी और इस सबंधी कई सुधार सामने आएंगे।
हरियाणा राज्य
राज्य की प्रभावी राशि मीन के अनुसार ,सरकार को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा तथा राज्य में कई आन्दोलन होने की संभावना है जिसके कारण जनता एक बार फिर परेशान हो सकती है। 5 मई,1954 को जन्मे मनोहर लाल खटटर हरियाणा के सक्रिय विकास में आगे बढं़ेगे । सरकार अपना कार्यकाल पूरा कर लेगी। परंतु अन्य पार्टियां अपना प्रभाव बढ़ाने में कामयाब रहेंगी। मंत्रिमंडल में फेरबदल होगा और कई नए चेहरे सामने आएंगे। बार बार विभागीय परिवर्तनों से प्रशासकीय वर्ग नाराज हो सकता है। 
हिमाचल
6 जनवरी 1965 को जन्मे, जय राम ठाकुर ने  27 दिसंबर को राज्य के 13 वें  मुख्य मंत्री के तौर पर शपथ ली है ,और नई सरकार का गठन हुआ है। हिमाचल की प्रभाव राशि भी मीन है। यह वर्ष हिमाचल के लिए परिवर्तन का समय रहेगा और चहुंमुखी विकास होगा। प्रदेश में वर्षा के कारण यातायात संबंधी परेशानियां बढ़ेगी। भूस्खल्न, भूकंप की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता। सत्ता पक्ष को विरोधियों की आलोचना शिकार बार बार होना पड़ेगा परंतु वर्तमान सरकार जन साधारण की अपंक्षाओं पर खरी उतरेगी।
प्ंाजाब
इस प्रदेश की राशि कन्या होने से सरकार को वित्तीय प्रबन्धन की ओर अधिक ध्यान देना होगा। किसान, व्यापारी, श्रमिक व साधारण जनता परेशान रहेगी जबकि नशे तथा असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण नहीं रह पाएगा। सीमा पर तस्करी व घुसपैठ पर अंकुश कम रहेगा। 11 मार्च 1942 को जन्मे मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य अक्तूबर के बाद खराब रह सकता है। मंत्रिमंडल में मामूली फेरबदल की संभावना बनेगी।
चंडीगढ़
इस नगर का जन्म 1 नवंबर 1966 और राशि मेष होने तथा वास्तु के अनुरुप होने से इसका विकास चलता रहेगा। 2018 में पुलिस व प्रशासन में व्यापक परिवर्तन आएगा। क्राईम ग्राफ में वृद्धि होगी। यातायात की समस्या नया रुप लेगी। टैक्स बढ़ने से जनता परेशान रहेगी। नगर में सांस्कृतिक गतिविधियों में वृद्धि होगी तथा कोई चंडीगढ़ वासी विश्व में देश का नाम रोशन करेगा। 
राजनेताओं का भविष्य  
श्री मोदी जी जिनका जन्म 17 सितंबर 1950 को हुआ है, पहले से और अधिक सशक्त होंगे तथा कर प्रणाली में कई परिवर्तन करेंगे। जैसा कि हमने 2013 में मोदी सरकार बनने से पहले ही भविष्यवाणी की है कि वे 10 साल तक प्रधान मंत्री रहेंगे । अगला चुनाव उन्हीं के नाम रहेगा। यह बात नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी से भी मेल खाती है। इस साल मोदी नए विचारों से ओतप्रोत रहेगे और कई प्रकार के नए आर्थिक व सामाजिक प्रयोग करेंगे।
श्री मती सोनिया गांधी  जिनका जन्म 9 दिसंबर 1946 को इटली में हुआ है, 2018 का वर्ष उनके लिए सामान्य रहेगा । वस्तुतः उनका राजनीतिक ग्राफ ढलान पर रहेगा परंतु कहीं न कहीं वे राहुल की सहायता के लिए आगे आती रहेंगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से उन्हें पेट संबंधी परेशानी हो सकती है।
श्री राहुल गांधी ,का  जन्म 19 जून 1970 में हुआ। जैसे ही गुरु सितंबर 2017 में तुला राशि में आए , इन्हें उच्च पद प्राप्त हो गया और कांग्रेस ने गुजरात में अच्छा प्रदर्शन किया। परंतु अगस्त 2018 के बाद उन्हें अपनी ही पार्टी में विरोध का सामना कर पड़ सकता है।
श्री अरुण जेतली, 28 दिसंबर 1952, आर्थिक सुधारों और बेंकिंग प्रणाली को और सुदृढ़ बना पाने में सक्षम रहेंगे और 2018 में उनके मंत्रालय बदलने की कोई संभावना नहीं है।
श्री राजनाथ सिंह , जन्म 12 फरवरी, 1950, की भी साढ़सती चल रही है और ये 2020 तक काफी प्रभावशाली रहेंगे। 
श्री अमित शाह का जन्म 22 अक्तूबर ,1964 है और इनकी दशा 2019 से 2020 के मध्य सेहत के लिए खराब रह सकती है। राजनीतिक तौर पर 2019 का लोकसभा चुनाव इनके नेतृत्व में कुछ कमजोर रहेगा फिर भी केंन्द्र में सरकार भाजपा की ही लौटकर आएगी। कांग्रेस कुछ मजबूत होगी । भाजपा कुछ राज्यों में कमजोर पड़ेगी और कहीं इसे गठबंधन का सहारा लेना पड़ सकता है। 
कैसा रहेगा राशि अनुसार आपके लिए 2018 ? 

मेष

यदि विवाह करना चाहते है तो यह शुभ अवसर है। करियर के मामले में यह साल आपके लिए बहुत ही सुखद रहने वाला है. जो लोग विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बारे में सोच रहे है उन्हें भी इस वर्ष अच्छे परिणाम मिलने के योग बन रहे है.  सरकारी सेवा और मेडिकल फील्ड से जुड़े लोगों के लिए यह वर्ष अपार संम्भावनाओं और अवसरों भरा साबित हो सकता है। पिता के साथ वाद-विवाद से यथा सम्भव बचें। आय में भी वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। लंबी यात्राएँ से लाभ हो सकता है। सितंबर के बाद से आय में अपेक्षाकृत कमी होगी।

वृष

जो  अपना कोई व्यवसाय कर रहे है उनके लिए भी साल बहुत ही शानदार रहने वाला है. इस साल आपको आपके व्यवसाय से अप्रत्याशित लाभ होगा और आप अपने बिज़नेस के विस्तार में सफल भी रहेंगे. नए वर्ष में आपका पारिवरिक जीवन सामान्य रहने वाला है। वृष राशि वालो के लिए शनि योगकारक ग्रह होकर अष्टम भाव स्थित में है स्त्री जातक की कुंडली के लिए यह स्थिति अच्छी नहीं है । सितम्बर के बाद स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जो अपने संतान के लिए वर या कन्या की तलाश कर रहे हैं , उनकी तलाश भी शुरुआती परेशानी के बाद समाप्त हो जाएगी। 

मिथुन

पत्नी / पति के साथ रिश्तो में प्रगाढ़ता आएगी परन्तु अक्टूबर से रिश्तो में तनाव हो सकता है । यदि शादी नहीं हुई है तो शादी का योग बन रहा है। नौकरी करने वाले लोगों को पद लाभ होने की पूर्ण सम्भावना बनती नजर आ रही है। विशेषकर सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के लिए यह वर्ष लाभकारी ही साबित होगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए भी यह साल बढ़िया रहने वाला है.जो छात्र कम्प्यूटर हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और सॉफ्टवेयर डेवलपर्स फील्ड से जुड़े है वे भी इस वर्ष अपने क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे.

कर्क

साल  2018 में  खुशियों की बरसात होगी पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। किसी प्रेम सम्बन्ध को लेकर पारिवारिक रिश्तो में परेशानी आएगी। जून और नवंबर का महीना विशेष रूप से फलदायक है।आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि और कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। छात्र इस साल अच्छा प्रदर्शन करेंगे। यह साल आपके लिए चुनौतियों से भरा है परन्तु विजय भी आपकी ही होगी यह भी सुनिश्चित है। खुशी के माहौल की वजह से आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होगा और आप कुछ बेहतर करने में सफल होंगे।

सिंह

आपको संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। बच्चो की नौकरी लग सकती है । इस साल धार्मिक और आध्यात्मिक क्रिया-कलापों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। आपके लिए विदेश-यात्रा के योग भी बन रहा है।  सामाजिक तौर पर प्रतिष्ठा में भी इस वर्ष वृद्धि होगी। महिलाओं के लिए यह वर्ष विशेष रूप से भाग्योदयकारक साबित होने वाला है। परिवार में कोई मांगलिक कार्य होने के भी योग बनेंगे। सांसारिक सुखों की सुविधाएं बढ़ेंगी। 

कन्या

पारिवारिक जीवन के दृष्टिकोण से नया साल आपको मिश्रित फल देने वाला है। प्रॉपर्टी को लेकर विवाद संभव है। छात्रों को इस वर्ष सफलता पाने के लिए बहुत मेहनत करने की ज़रूरत है। अक्टूबर के बाद आय में और भी अधिक वृद्धि हो सकती है। परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा। जुलाई से लेकर सितम्बर तक संभव है इस अवधि में स्थान परिवर्तन के भी योग बन जाएं। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना रहेगी। व्यापार-व्यवसाय के माध्यम से भी आप खूब धनार्जन करेंगे। 

तुला

आपका घर परिवर्तन संभव है  पैतृक सम्पति के कारण विवाद हो सकता है और इसी कारण दाम्पत्य जीवन में भी परेशानी आ सकती है। संतान के कारण विवाद योग है इनका स्वास्थ्य भी ख़राब हो सकता है। नौकरी-पेशे से जुड़े लोगों के लिए जून, जुलाई एवं नवंबर का महीना कुछ कष्टकारक प्रतीत हो रहा है, इस अवधि में अपने वरिष्ठम कर्मियों से तर्क न करें । 
धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जुलाई तक जमीन-जायदाद से सम्बंधित सौदा होने की उम्मीद है, वाहन क्रय का योग भी बन रहा है।

वृश्चिक

शनि की साढ़ेसाती  भी चल रही है। साल 2018 में शनिदेव आपके दूसरे भाव में बैठे है वैवाहिक जीवन में सुखद परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में चुनौतियाँ तो होंगी, लेकिन प्रगति के भी अनेक अवसर हासिल होंगे। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का उत्तम योग बन रहा है। प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए भी यह वर्ष फलदायक साबित होगा, विशेषकर जो लोग भारतीय प्रसासनिक सेवा तथा भारतीय इंजीनियरिंग सेवा की तैयारी कर रहे हैं। पिछले वर्ष जो अभिभावक अपनी संतान के विवाह के लिए परेशान नजर आ रहे थे, वे इस वर्ष के अंत तक खुश नजर आएंगे।धनु

धनु राशि का स्वामी गुरु लाभ भाव में बैठकर संतान तथा विवाह भाव को देख रहा है अतः इस जातक को इस वर्ष शादी और बच्चे दोनों का प्रबल योग बना हुआ है । दाम्पत्य जीवन में कोई विशेष समस्या नहीं आने वाली है  । जितना मेहनत करेंगे आपको उसका फल मिलेगा। इस साल आपका कनेक्शन दूर के स्थलों से हो सकता है अथवा मन धर्म या आध्यात्मक की ओर झुकेगा। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो यह साल स्वास्थ्य के लिए सामान्यत: औसत रहने वाला है। धनागमन की निरंतरता कुछ बाधित रह सकती हैं।

 मकर

2018 वर्ष खर्चे का वर्ष होगा। आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखे तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें क्योकि वाणी दोष के कारण समस्या बढ़ने का योग बना हुआ है। साहित्य एवं कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह वर्ष अप्रत्याशित फल देने वाला साबित होगा। पेट्रोलियम एवं थर्मल सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए यह वर्ष पदोन्नति देने वाला साबित होगा। इंजीनियरिंग प्रवेश के लिए प्रयासरत छात्रों को इस वर्ष सफलता प्राप्त होगी , और मनचाहे कॉलेज में प्रवेश भी मिल जाएगा। जो अपनी कन्या के विवाह के लिए प्रयासरतत थे, उन्हें अपनी पुत्री के लिए साल के मध्य में मनचाहे वर की प्राप्ति हो जाएगी।

कुम्भ

राजनीति और प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोगों के लिए यह वर्ष बेहतर साबित होने वाला है। सम्भव है इस अवधि में स्थान परिवर्तन के भी योग बन जाएं।शनि लग्नेश होकर लाभ भाव से अपने घर को देख रहा है जो एक अच्छा संकेत है। छोटे भाई-बहनों के साथ प्रॉपर्टी को लेकर मनमुटाव हो सकता है। विशेष अवसरों में सम्मानित होने के योग भी बन रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए, विशेषकर जो विज्ञान विषय के लोग हैं उन्हें नौकरी प्राप्ति के लिए यह वर्ष विशेष रूप से फलदायी साबित होने वाला है।

मीन

इस वर्ष आय के साधनों में वृद्धि होगी। इस समय में मीडिया से सम्बन्धित क्षेत्रों में लाभ होने की संभावना है। आपको अपनी नौकरी या व्यवसाय में कुछ प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। सांसारिक सुख सुविधाएं बढ़ेंगी।   छात्रों को प्रतियोगिता का लाभ  मिलेगा । यह वर्ष यात्रा और पर्यटन के लिए अनुकूल है। सामाजिक कार्यो में रुचि रहेगी। भूमि अथवा वाहन से सम्बन्धित क्रय-विक्रय हो सकता है। 

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और एस्ट्रोलॉजी ख़बरें
नामवर ज्योतिष सम्राट नवदीप मदान का सम्मान वास्तु विशेषज्ञ परामर्श के बिना भी अपने घर या कार्यक्षेत्र में कर सकते हैं वास्तु के कुछ खास बदलाव वास्तु के अभाव का प्रभाव हरमिटेज सेंट्रल के ज्योतिष शिविर में सैकड़ों ने दिखाई कुंडली करवा चौथ पर विशिष्ट संयोग,निसंकोच रखें व्रत, करें शुक्रास्त पर भी उद्यापन! हिन्दू त्योहार दो- दो दिन क्यों बताए जाते हैं ? इस वर्ष रक्षा बंधन, किस दिन मनाएं ? श्रावण मास में सोमवार व्रत का अत्यधिक महत्व : स्वामी सुन्दर लाल भार्गव कैसे सुहाना और सुनहरा है सावन...बता रहे हैं जाने माने ज्योतिषी पंडित सुन्दर लाल भार्गव पूर्णिमा: कैसे करें सुबह की शुरुआत गुरु के दिन