ENGLISH HINDI Friday, April 19, 2024
Follow us on
 
एस्ट्रोलॉजी

कैसा रहेगा नव संवत 2075 आप और देश के लिए? जानिए...

March 15, 2018 07:56 PM

 मदन गुप्ता सपाटू, ज्योतिर्विद्, चंडीगढ़

विक्रम संवत 2075 का प्रारंभ 18 मार्च, रविवार से हो रहा है यानी इस दिन ही हिंदू पंचांग के अनुसार नया साल आरंभ होगा। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस संवत्सर का नाम विरोधकृत है। इस साल के राजा सूर्य होंगे और उनके मंत्री शनि महाराज रहेंगे। यानी राजा और मंत्री के विचारों में विरोध बना रहेगा।
दो परस्पर शत्रु ग्रह, सूर्य एवं शनि अर्थात राजा एवं प्रजा के मध्य मतभेद रहेंगे। जनता व सरकार के बीच विचारधाराएं अलग हो जाएंगी। मार्च के उप चुनावों में यह पहले ही परिलक्षित हो गया है।
मई अंत तक खप्पर योग के कारण चीन व पाकिस्तान की ओर से सीमा विवाद बढ़ेगा। अगस्त- सितंबर में कालसर्प योग के कारण अस्थिरता का वातावरण बनेगा। चीन का बाजार धीमा पड़ेगा। किसान और जनआन्दोलन फिर पनपेंगे। विदेश नीति से भारत का वर्चस्व बढ़ेगा। कुछ राज्यों में अलग राज्य विभाजन की मांग उठ सकती है। कर्नाटक में भाजपा परचम लहराएगी।
राजा सूर्य हो तो वर्षा में कुछ कमी आ सकती है। महंगाई बढ़ने की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। कम वर्षा से पैदावार में कमी होने से कृषि और दूध उत्पादकों को परेशानी होगी। दुग्ध उत्पादों की कीमत बढ़ेगी।
सत्ता पक्ष के मजबूत होने की संभावना रहेगी। मगर राजनेताओं में परस्पर टकराव एवं विरोध की स्थिति बरकरार रह सकती है। इस वर्ष रेल और वाहन आदि दुर्घटनाओं के समाचार अधिक सुनने को मिल सकते हैं। आतंकी घटनाओं में कमी आएगी।
छिटपुट घटनाओं के होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। मौसम में आए परिवर्तन से इस साल विचित्र एवं गंभीर रोगों की अधिकता भी रह सकती है। राजा सूर्य होने से तापमान एवं गर्मी में वृद्धि से लोगों को कष्ट का सामना करना पड़ता है। हालांकि विश्व पटल पर भारत की छवि उज्ज्वल बनेगी और देश की हर कहीं सराहना होगी।
पश्चिम एशिया में युद्ध छिड़ने के योग बन रहे हैं। पेट्रोल और डीजल के दामों में तेजी आएगी। किसी फैसले से शेयर बाजार में उथल—पुथल की स्थिति मचेगी।
इस साल 13 जुलाई को सूर्य ग्रहण, 27/28 को चंद्र ग्रहण, 11 अगस्त को फिर सूर्य ग्रहण लगेंगे।
कैसा रहेगा नव संवत, नव वर्ष आपके लिए?
मेषः आपके लिए मनोरथ सिद्धकारक है। मित्रों और भाइयों से मतान्तर बढ़ेंगे। यदि आप नौकरी पेशा हैं तो आपको इस साल प्रमोशन मिलने में कोई संदेह नहीं है। यदि आप व्यवसायी हैं तो भी आपको अपने परिश्रम के अनुसार वांछित धन की प्राप्ति हो सकती है। महिलाओं को इस साल पति की नशाखोरी की आदतों से छुटकारा मिल जाएगा। महिला राजनेताओं को कठिन परिश्रम के बाद अपने क्षेत्र में सफलता मिल जाएगी। दांपत्य जीवन में सरसता आएगी। बिना वजह चले आ रहे मन.मुटाव खत्म होंगे।
बृषः स्थाई व अस्थाई व्यवसाय से अकल्पित लाभ होगा। निवास या कार्य स्थल के किसी भाग को ठीक कराने में भारी खर्च करना पड़ेगा। विदेश यात्रा पर बड़ी मात्रा में खर्चे से बचत की स्थिति सुदृढ़ नहीं रह पाएगी।
महिलाओं के लिए यह साल यादगार रहेगा। प्रशासनिक क्षेत्र में सफलता और प्रमोशन मिलेगा।
पुत्र.पुत्रवधू से वांछित सहयोग से सुखद वातावरण बनेगा। वाहन.संपत्ति रू कोर्ट कचहरी में पड़े संपत्ति विवादों का फैसले आपके पक्ष में हो जाने से सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
मिथुनः कई वर्षों से ईमानदारी से की गई सेवा व कठिन परिश्रम का फल इस साल पूर्ण रूप से प्राप्त हो जाएगा। गत वर्ष की अपेक्षा आपकी आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी। इस वर्ष में दूर.पास की यात्रा देशाटनए तीर्थ यात्राए पर भी व्यय होगा।
शुक्र राजनीति में विशेष सफलताकारक रहेगा। नेत्र बाधा व रक्त विकार के कारण दांपत्य जीवन में व्यवधान बना रहेगा। अध्ययन में शिथिलता रहेगी। घरेलू सुख साधन और वाहनए भूमिए जमीनए जायदाद की वृद्धि करेगा।
कर्कः मानए प्रतिष्ठा की वृद्धि और स्थाईए अस्थाई मार्ग से बड़ी मात्रा में धनार्जन कर कोष में वृद्धि करेगा। सुख.साधन और वाहनए कृषिए भूमिए जमीन जायदाद प्राप्ति के प्रबल संकेत हैं। यदि आप सरकारी सर्विस में हैं तो अधिकारी वर्ग की कृपा रहेगी।
दांपत्य सुख साधारण रहेगा। इस वर्ष चल व अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। वाहनों की अदला.बदली से भी लाभ होगा। सर्वत्र विजयए विभूतिए सफलता की प्राप्ति हर्ष मंगलमय परिवर्तन और मनोरथ सिद्धि कारक रहेगा।
सिंहः निर्मूल विवाद अकारण शत्रु उत्पत्तिए भाई.बन्धुओं से विमुखता और अपने किए हुए कार्यों से ही हानि होने की संभावनाएं ।
जोखिम के कामों से भी भरपूर लाभ होगा। बदलाव लाने के लिए कुछ खर्च करना पड़ेगा। आयात.निर्यात से जुड़े हुए व्यापार में फायदा होने की उम्मीद है। ध्यान रखें कि जरूरत के अनुसार लेन.देन करें और सट्टे बाजी से बचकर रहें। महिलाएं सरकारी नौकरी करती हैं तो उच्च अधिकारियों का व्यवहार प्रतिदिन अनुकूल होता जाएगा।
कन्याः संतानों के मौज शौक व निरंकुश प्रकृति वाले स्वभाव में सम्यक परिवर्तन करेंगे। वरिष्ठ जनों के लिए यह साल अपनी जमा पूंजी को सही तरीके से उपयोग में लाने के लिए सावधानी की चेतावनी दे रहा है। जल्दबाजी में खर्च न करें। व्यापारिक प्रतिद्वंदी आपसे आगे निकलने का प्रयास करेंगे। धीरे.धीरे सफलता की ओर कदम बढ़ेंगे और संतोषजनक आर्थिक लाभ होगा। व्यापारी वर्ग को भी रुका हुआ धन प्राप्त होगा । महिलाओं के लिए विशेषकर कामकाजी महिलाओें को अपने कार्य क्षेत्र में शाबाशी मिलेगी।
तुलाः धन और संतान संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। आपकी निराशा खत्म होगी। गुरु प्रतिष्ठित व्यक्ति से रिश्तेदारी कराएगा। भाग्यवादी प्रयास सफल होंगे। इच्छित राजनीतिक पद मिलेगा। सामाजिक आयोजनों में व्यस्त रहेंगे। शेयर बाजार में ज्यादा पैसा लगाना ठीक नहीं रहेगा। सीनियर अधिकारी के ट्रांसफर से नौकरी पेशा लोगों के प्रमोशन में आ रही रुकावट खत्म हो जाएगी। पत्नी के समर्पण भाव के कारण दांपत्य जीवन की बाधाएं खत्म हो जाएंगी।
बृश्चिकःशरीर में नए उत्साह का संचार होगा। भाग्य सीधे.सीधे बिजनेस में साथ देगाए लेकिन शेयर बाजार में ज्यादा पैसा लगाना ठीक नहीं रहेगा। यह साल सुखद माहौल बनाएगा। निश्चित ही संपत्ति की वृद्धि होगी। वाहनों की अदला बदली भी। नौकरी पेशा लोगों को इच्छित सहयोग मिलने से मन खुश रहेगा। अधिकारी वर्ग भी आपके हक में फैसला देगा। व्यापारी वर्ग को काम करने की इच्छा शक्ति बढ़ेगी। ससुराल पक्ष के कुछ लोगों से अनबन हो सकती है।
धनुः दूर व पास की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर सामने आएगाए इसे कुछ समय के लिए टाल दें। अकारण शत्रु उत्पत्ति निर्मूल विवाद और व्यर्थ व्यय कारक है।काम धंधा फिर से पटरी पर आ जाएगा। जनसंपर्क और कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगीए मित्र आपका सहयोग करेंगे। नवंबर.दिसंबर में अपने काम से काम रखेंए व्यर्थ की पंचायती करना उचित नहीं रहेगा। अगर आप नौकरी पेशा हैं तो वाणी पर जितना नियंत्रण रखेंगे उतनी ही स्थिरता आएगी। पुत्री के दांपत्य जीवन में कटुता और पुत्र की असफलता से आप परेशान रहेंगी।

मकरः नौकरी में सीनियर अधिकारियों की कृपाए बिजनेस में साझेदारी और दोस्तों की मेहरबानी धन लाभ कराती रहेगी। अद्भुद प्रतिभा के कारण समाज में आप सामान्य दृष्टि से देखे जाएंगे। दिसंबर तक आपके व्यक्तित्व का विशेष विकास होगा। सफलता के रहस्य को रिश्तेदार व भाईए बंधुओं के सामने सार्वजनिक न करें। स्थायी व अस्थायी रास्तों से लगातार पैसा मिलता रहेगाए जिससे बचत बढ़ेगी। आवेश में नौकरी छोड़ना ठीक नहीं होगा।कमर और उससे नीचे के भाग में पीड़ा रह सकती है। बहुत मेहनत वाले काम न करें।
कुंभः शारीरिक परिश्रम की जगह मानसिक परिश्रम के जरिए रुकी हुई सिद्धि प्राप्त होगी। इंजीनियरिंगए मेडिकलए कानूनए प्रशासन जैसी शिक्षा में उच्च कोटि की सफलता मिलेगी। फिल्मए टेलीविजनए विज्ञापन और पत्रकारिता के क्षेत्र में लाभान्वित होंगे। साल के आखिर में अगर दूर.समीप यात्रा का प्रसंग प्रबल हो तो उसको कुछ समय के लिए टाल देना चाहिए। अचानक गया हुआ धन वापस मिल जाएगा। महिलाएं निराधार आरोप लगने से आप खिन्न रहेंगी। जिन के पास वाहन नहीं है वह नया वाहन खरीदेंगे।
मीनः इस साल आपकी राशि का स्वामी देवगुरु बृहस्पति यह वर्ष एक ऐसी शुरुआत लेकर आ रहा हैए जहां से उनके सभी आर्थिक संबंध पूरे हो सकते हैं। परिवार में हर्ष.उल्लास का वातावरण बनेगा। यदि आप अविवाहित हैं तो नवंबर.दिसंबर में विवाह को तैयार रहेंगे। प्रभावशाली व्यक्ति के हस्तक्षेप से कुछ डूबा हुआ धन वापस मिलेगा। नए कार्यों की योजना बनेगी। पुत्र] पुत्री के मनोनुकूल आचरण से संतष्टि रहेगी। नौकरों का सुख पर्याप्त मात्रा में मिलेगा।
मदन गुप्ता सपाटू, ज्योतिर्विद्, चंडीगढ़

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और एस्ट्रोलॉजी ख़बरें
नामवर ज्योतिष सम्राट नवदीप मदान का सम्मान वास्तु विशेषज्ञ परामर्श के बिना भी अपने घर या कार्यक्षेत्र में कर सकते हैं वास्तु के कुछ खास बदलाव वास्तु के अभाव का प्रभाव हरमिटेज सेंट्रल के ज्योतिष शिविर में सैकड़ों ने दिखाई कुंडली करवा चौथ पर विशिष्ट संयोग,निसंकोच रखें व्रत, करें शुक्रास्त पर भी उद्यापन! हिन्दू त्योहार दो- दो दिन क्यों बताए जाते हैं ? इस वर्ष रक्षा बंधन, किस दिन मनाएं ? श्रावण मास में सोमवार व्रत का अत्यधिक महत्व : स्वामी सुन्दर लाल भार्गव कैसे सुहाना और सुनहरा है सावन...बता रहे हैं जाने माने ज्योतिषी पंडित सुन्दर लाल भार्गव पूर्णिमा: कैसे करें सुबह की शुरुआत गुरु के दिन