ENGLISH HINDI Friday, April 19, 2024
Follow us on
 
खेल

आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट के कॉमनवेल्थ में देश से 221 खिलाड़ी लें रहें हैं भाग

April 04, 2018 05:26 PM

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
4 से 15 अप्रैल तक आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में हो रहे 21वें कॉमनवेल्थ खेलों में हरियाणा के कुल 37 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें 20 पुरुष तथा 17 महिला खिलाड़ी शामिल हैं।
हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी 11 खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। इनमें झज्जर से बजरंग व सोमवीर, सोनीपत से मौसम खत्री तथा रोहतक के सुमित सहित 4 पुरुष खिलाड़ी कुश्ती में भाग लेंगे। इसी प्रकार चरखी दादरी से बबीता व विनेश, हिसार से किरण व पूजा ढांडा तथा रोहतक से साक्षी मलिक सहित 5 महिलाएं कुश्ती में प्रतिभागी होंगी। इसी प्रकार बॉक्सिंग में कुल 6 खिलाड़ी भाग लेंगे, जिनमें हिसार से पिंकी रानी, रोहतक से अमित, भिवानी से मनीष, नमन व कृष्ण तथा कैथल के मनोज शामिल हैं।
खेल मंत्री ने बताया कि शूटिंग में कुल 5 खिलाड़ी शामिल हैं, इनमें फरीदाबाद से अनु राज सिंह, झज्जर से मनु, सोनीपत से अंकुर मित्तल, यमुनानगर से संजीव राजपूत तथा करनाल से अनिस शामिल हैं। इसी प्रकार हॉकी में 8 महिलाओं सहित कुल 9 खिलाड़ी भाग लेंगे, जिनमें सोनीपत से सुमित, नेहा गोयल व मोनिका, यमुनानगर से दीपिका, कुरुक्षेत्र से नवजोत कौर, नवनीत कौर व रानी तथा हिसार से पुनम रानी व सविता शामिल हैं।
श्री विज ने बताया कि साइकिल में कुरूक्षेत्र के साहिल कुमार व करनाल के मंजीत, एथलेटिक्स में पानीपत के नीरज चौपड़ा व सोनीपत की सीमा पुनिया, बॉस्केट बॉल में भिवानी के जोगिंद्र, जिंनास्टिक में अंबाला के योगेश्वर, भारतोलन में जीन्द के दीपक लाठर तथा पैरा पावर लिफ्टिंग में सोनीपत के अशोक कॉमनवेल्थ खेलों में भाग लेने आंस्ट्रेलिया पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि इन खेलों में पूरे देश से कुल 221 खिलाड़ी भाग लेंगे, जिनमें 118 पुरुष व 103 महिलाएं शामिल है।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और खेल ख़बरें
ब्रिटिश उप उच्चायुक्त ने चंडीगढ़ में दिव्यांग क्रिकेटरों के साथ क्रिकेट खेला नॉर्थ ज़ोन हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में दिल्ली ऑडिट ने एजी पंजाब को 5-1 से दी शिकस्त ग्रासरूट्स हॉकी लीग के दूसरे दिन धमाकेदार प्रदर्शन जारी हरियाणा के 3 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 के लिए हुआ चयन 41वीं सीनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप में पंजाब की पुरुष टीम को मिला कांस्य पदक खेल महाकुंभ ओपन कैटेगरी का आयोजन 28 से 30 नवंबर तक महिला और पुरुष हॉकी टीम पहुंची फाइनल में राष्ट्रीय खेलों में गतका में स्वर्ण पदक जीतने पर रविंद्र सिंह को सम्मानित किया एशियाई रोलर-हॉकी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत जीया ने चमकाया जीरकपुर का नाम, विधायक रंधावा ने किया सम्मानित अर्जुन बबूटा ने एशियन चैंपियनशिप में एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता