ENGLISH HINDI Friday, March 29, 2024
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
बरनाला के बहुचर्चित सन्नी हत्याकांड में आरोपित हुए बा-इज्जत बरी वर्ष 2025 से विनाशकारी आपदाएं अपना तीव्रतम रूप धारण करने लगेंगी : पं. काशीनाथ मिश्रवरिष्ठ पत्रकार जगीर सिंह जगतार का निधन गतका खेल लड़कियों के लिए आत्मरक्षा का बेहतर, आसान और सस्ता विकल्प - हरजीत सिंह ग्रेवालश्री सांई पालकी शोभा यात्रा पहुंची चण्डीगढ़-पंचकूला में बाबा भक्तों के द्वारखास खबरः चुनावों संबंधित हर नई अपडेट के लिए बरनाला प्रशासन ने तैयार किया सोशल मीडिया हैंडलमेडिकल स्टोर ने 40 रूपये के इंजेक्शन का बिल नहीं दिया, उपभोक्ता आयोग ने 7000 रुपया का जुर्माना ठोकाशिकंजाः किसी भी धार्मिक स्थल पर राजनीतिक रैली नहीं कर सकेंगी राजनीतिक पार्टियां
मनोरंजन

रेस 3 का थीम गीत 'अल्लाह दुहाई है' हुआ रिलीज़

June 01, 2018 09:15 PM

मुंबई, फेस2न्यूज

दो किस्तों में श्रोताओं का मनोरंजन करने के बाद, फ़िल्म का टाइटल ट्रैक 'अल्लाह दुहाई है' रेस की तीसरी कड़ी में एक बार फिर लौट आया है।इस गाने में परिवार से दुश्मन बने घर के सदस्य रेस के एंथम गीत पर अद्वितीय ट्विस्ट के साथ थिरकते हुए दिखाई दे रहे है।रेस 3 की टीम ने हाल ही में टाइटल ट्रैक का टीज़र अनावरण किया था जिसके बाद हर कोई इस चार्टबस्टर गाने का नया वर्शन देखने के लिए बेताब था।

  फ़िल्म की सम्पूर्ण कास्ट से लैस 'अल्लाह दुहाई है' हमेशा फिल्म का मुख्य आकर्षण रहा है। फ्रेंचाइजी को एक कदम आगे ले जाते हुए, सलमान खान स्टारर में एक बार फ़िल्म की सम्पूर्ण कास्ट के साथ अल्लाह दुहाई है को दोहराया गया है।

सलमान खान, जैकलिन फर्नांडीज, अनिल कपूर, बॉबी देओल, डेज़ी शाह और साकिब सलीम इस गाने में विशाल मिश्रा की धुन पर पैर थिरकाते हुए नज़र आ रहे है।विशाल मिश्रा, जैम8 और मीत ब्रोस द्वारा रचित, 'अल्लाह दुहाई है' को श्रीराम चंद्र, जोनीता गांधी और अमित मिश्रा ने अपनी खूबसूरत आवाज़ में गुनगुनाया है।अपने ग्लैमरस चित्रण के लिए प्रसिद्ध, 'अल्लाह दुहाई है' रेस फ़्रैंचाइज़ी का सबसे आकर्षक गीत रहा है। रेस 3 के साथ, गाने में एक बार फिर एक्शन थ्रिलर की पूरी स्टारकास्ट अपने स्टाइलिश अंदाज़ में गाने पर पैर थिरकाते हुए नज़र आ रहे है।

रेस फ्रेंचाइजी के इस तीसरे भाग में एक्शन और सस्पेंस का स्तर एक पायदान ऊपर होगा जिसे देख कर आप अपनी सीट से उछल पड़ेंगे। थाईलैंड, अबू धाबी और मुंबई में बड़े पैमाने पर फिल्माए गए एक्शन दृश्य बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है। ईद के अवसर को चिह्नित करते हुए, रेस 3 एक्शन, पारिवारिक नाटक, सस्पेंस, रोमांस और ब्लॉकबस्टर गानों के साथ एक कंपलीट पैकेज साबित होगी। फ़िल्म में सुपरस्टार सलमान खान, जैकलिन फर्नांडीज, अनिल कपूर, डेज़ी शाह, बॉबी देओल और साकिब सलीम जैसे बेहतरीन कलाकार शामिल है। सलमान खान फिल्म्स और रमेश तौरानी द्वारा निर्मित इस फ़िल्म को टिप्स फिल्म्स के बैनर तहत बनाया जाएगा। रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित "रेस 3" 2018 की ईद के मौके पर रिलीज होगी।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और मनोरंजन ख़बरें
गायिका निशी सिंह और कंपोजर गुरमीत सिंह का नया गाना सोनेया-मनमोनेया चंद घंटों में ही हुआ वायरल किरोवस्क स्की रिजॉर्ट में आयोजित फर्स्ट पावर ऑफ कलर फेस्टिवल में करीब 10,000 लोगों ने लिया हिस्सा डॉ. गगन सिंह जम्वाल ने खूब बाँधा समा.. दस वर्षीय मयंक खन्ना द्वारा रचित व गाए रैप गीत चाइल्ड एंथम का पोस्टर जारी, 30 को होगा रिलीज़ गाना शॉर्ट फिल्म सुंदरवन की सुंदरी का गाना 'फ्लिप' सोशल मीडिया पर मचा रहा धूम शार्ट फिल्म `सुंदरवन की सुंदरी’ इसी महीने होगी रिलीज पंजाबी फिल्म बुद्ध सिंह इस साल के अंत में रिलीज़ होगी फुलकारी मीडिया के गीत चूड़़ा में नजर आएंगी रेनबो लेडीज क्लब की महिलाएं 'मंगू, द फाइटर' का ट्रेलर, पोस्टर रिलीज सामाजिक बुराइयों को उजागर करती हिंदी सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘गेस्ट अनवांटेड’ ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज को तैयार