ENGLISH HINDI Tuesday, April 16, 2024
Follow us on
 
जीवन शैली

'मिसेज इंडिया' खिताब के लिए चयनित 100 भारतीय महिलाओं में से बरनाला की अशमिता भी शामिल

June 12, 2018 11:25 AM

डिप्टी कमिश्नर धर्म पाल गुप्ता ने किया 'मिसेज इंडिया'  खिताब के लिए चयनित अशमिता गर्ग को सम्मानित।

बरनाला, विपन गुप्ता / करन अवतार।

'मिसेज इंडिया' खिताब के लिए विश्वभर से चयनित की गई 100 भारतीय महिलाओं में बरनाला की अशमिता गर्ग भी शामिल है।गौरतलब हो कि इस खिताब के लिए अशमिता का फाइनल सितंबर महीने के दौरान दिल्ली में होगा। फाइनल में पैर रखने से पहले उसका युरोप के ग्रीस शहर में फोटोशूट और प्रशिक्षण सेशन होगा। अपने शहर पहुंचने पर डिप्टी कमिश्नर धर्म पाल गुप्ता ने अशमिता को सम्मानित किया। इस मौके अशमिता की माता श्रीमती अनीता मित्तल भी उपस्थित थी।

डीसी गुप्ता ने कहा कि आज किसी भी क्षेत्र में लड़कियां पीछे नहीं हैं,बल्कि शिक्षा, स्पोर्टस, विज्ञान, समाजसेवा, राजनीती समेत हर क्षेत्र में लड़कों की अपेक्षा आगे निकलती हुई देश व माता-पिता का नाम रौशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को लड़कियों के प्रति अपनी सोच बदलने की ज़रूरत है।

अशमिता का कहना है कि 'मिसेज इंडिया' ख़िताब के जरिये वह आम लड़कियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना चाहती है। उसने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उसके माता-पिता, उसके पति विशाल गर्ग मत्तीवाले और उसके
परिवारिक सदस्यों का सबसे अधिक सहयोग रहा है। 

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें