ENGLISH HINDI Saturday, April 20, 2024
Follow us on
 
जीवन शैली

लंदन स्थित मैगज़ीन कवर पेज पर नज़रआई दीपिका पादुकोण

June 30, 2018 09:21 PM

मुंबई, फेस2न्यूज

बॉलीवुड की लीडिंग लेडी दीपिका पादुकोण ने यूके स्थित ईस्टर्न स्टैण्डर्ड मैगज़ीन कवर पेज के नवीनतम इशू पर अपने सौंदर्य से हर किसी को मंत्रमुक्त कर दिया है। अभिनेत्री अपने शानदार पत्रिका कवर के साथ खूबसूरती का परचम फहराते हुए नज़र आ रही है।

फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट कवर और टिंग्स लंदन कवर के साथ दर्शकों का दिल जीतने के बाद, दीपिका पादुकोण अब ईस्टर्न स्टैण्डर्ड मैगज़ीन कवर पेज पर अप्रतिम खूबसूरत दिवा लुक में दिखाई दे रही है। दीपिका पादुकोण ने 'पद्मावत' के साथ इस साल की धमाकेदार शुरुआत की थी। अभिनेत्री ने न केवल दर्शकों के दिलों को जीता बल्कि रानी पद्मिनी के अपने उपयुक्त चित्रण के लिए बेहतरीन समीक्षा भी प्राप्त की।

सफलता के बारे में बात करते हुए दीपिका ने कहा,"यदि लोगों का एक बड़ा हिस्सा यह नहीं जानता कि यह किस चीज़ के बारे में है, तो इस इशू के बारे में बताकर मैं अपनी ऊर्जा को बर्बाद नहीं करुँगी। मुझे नहीं लगता कि यह रिलेवेंट है। और जो लोग जानते हैं, उनके लिए मुझे लगता है कि यह कुछ ऐसा है जो हमने खुशी से हासिल किया है। मुझे लगता है कि फिल्म की सफलता मेरी सबसे बड़ी जीत है।"

100 करोड़ क्लब की रानी के रूप में प्रसिद्ध, दीपिका पादुकोण की 7 फिल्में 100 करोड़ क्लब में अपनी जगह बना चुकी हैं, जबकि उनकी हालिया रिलीज पद्मावत बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने में सफल रही थी।

इसी के साथ, दीपिका बॉलीवुड की एकमात्र अभिनेत्री है जिसने महिला नेतृत्व वाली फिल्म के साथ 300 करोड़ क्लब में प्रवेश किया था।

इस साल टाइम्स की 100 प्रभावशाली लोगो की सूची में शामिल होने वाली एकमात्र अभिनेत्री का ख़िताब अपने नाम कर के दीपिका सबको गर्वित महसूस करवा चुकी है। अभिनेत्री ने एमईटी गाला और कांन्स 2018 में अपनी शानदार उपस्थिति के साथ भी हर किसी का दिल जीत लिया था।

अभिनेत्री की लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए, दीपिका पादुकोण के प्रशंसकों की संख्या अनगिनत है जिसका सबूत सोशल मीडिया पर देखा जा सकता है।कमर्शियल इंडस्ट्री में भी दीपिका एक पसंदीदा चेहरा है और ये ही वजह है कि आज वह सबसे अधिक फ़ीस लेने वाली अभिनेत्री में से एक है

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें