ENGLISH HINDI Wednesday, April 17, 2024
Follow us on
 
जीवन शैली

डी-बज़ एंड वैजीग्रीन का प्रयास लोगों को बनाना होगा शाकाहारी

December 29, 2018 09:01 PM

चंडीगढ़, सुनीता शास्त्री

देश भगत युनाईटेड ने अपने बिजनेश में बढौतरी करते हुए चंडीगढ़ में अपने नए रेस्टोरेंट डी.बज एंड वैजीग्रीन का उद्घाटन किया। यह रेस्टोरेंट चंडीगढ़ के सेकटर-8सी में खुला। इस रेस्टोरेंट का उद़घाटन मिस्टर अमित तलवाड़ आईएएस ऑफिसर ने किया। एकोयटी स्कोर के प्रोफेसर पोल ने बताया कि वैजीग्रीन का मुख्य उद्देश्य लोगों को संतुलित भोजन प्रदान करवाना है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही और शाकाहारी रेस्टोरेंट इंडिया और घाना में खोले जाऐगे। चंडीगढ़ के निवासियों के लिए डी-बज़ का उद्घाटनी समारोह बहुत ही उत्साहपूर्वक रहा।

यह रेस्टोरेंट अपने ग्राहको को स्वादिष्ट और ज़ायकेदार खाना परोसने के लिए तैयार है। इस शाकाहारी रेस्टोरेंट में हिंदोस्तानी, चाईनज़, इटालियन और हर प्रकार के खाने उपलबध होगे। रेस्टोरेंट की दिख सभी को आकर्षिक करने वाली है।इसके मु य सैफ उद्घाटनी समारोह के दौरान बहुत उत्साहित नज़र आऐ और उन्होंने आए सभी अतिथियों के लिए ज़ायकेदार खाना तैयार किया।

इस अवसर पर देश भगत युनाइटिड के चेयरमैन डा. ज़ोरा सिंह ने कहा कि चंडीगढ़ डी.बज के लिए बहुत ही स्टीक जगह है। इसका सेहतमंद खाना लोगों की सेहत और पैसे का ध्यान रखेगा। इस रेस्टोरेंट को लोगों के रू-ब-रू - करते हुए हमें बहुत खुशी हो रही है।देश भगत युनाइटिड के वाइस प्रैजीडेंट इंज. संदीप सिंह ने अपने विचार विमर्श करते हुए कहा कि चंडीगड के निवासी इंटर नेशनल स्तर पर खान-पान के बारे में अधिक जानकारी रखते है। उन्होंने कहा कि डी-बज़ रेस्टोरेंट ने अपना मैनयु इनी लोगों को मध्य नजऱ रखते हुए बनाया है।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें