ENGLISH HINDI Thursday, March 28, 2024
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
वर्ष 2025 से विनाशकारी आपदाएं अपना तीव्रतम रूप धारण करने लगेंगी : पं. काशीनाथ मिश्रवरिष्ठ पत्रकार जगीर सिंह जगतार का निधन गतका खेल लड़कियों के लिए आत्मरक्षा का बेहतर, आसान और सस्ता विकल्प - हरजीत सिंह ग्रेवालश्री सांई पालकी शोभा यात्रा पहुंची चण्डीगढ़-पंचकूला में बाबा भक्तों के द्वारखास खबरः चुनावों संबंधित हर नई अपडेट के लिए बरनाला प्रशासन ने तैयार किया सोशल मीडिया हैंडलमेडिकल स्टोर ने 40 रूपये के इंजेक्शन का बिल नहीं दिया, उपभोक्ता आयोग ने 7000 रुपया का जुर्माना ठोकाशिकंजाः किसी भी धार्मिक स्थल पर राजनीतिक रैली नहीं कर सकेंगी राजनीतिक पार्टियांबागी विधायकों पर सर्वोच्च न्यायालय का फैसला लोकतंत्र की बड़ी जीत: नरेश चौहान
खेल

चंडीगढ़ में जीते खिलाड़ी यूएस किड्स गोल्फ यूरोप में भाग लेंगे

May 07, 2019 09:06 PM

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
यूएस किड्स गोल्फ के वैश्विक बैनर तले विभिन्न आयु वर्ग की प्रतियोगिताओं में 32 खिलाडिय़ों को योग्य पाया गया है, जिनमें वे पांच बच्चे भी शामिल हैं, जिन्होंने जनवरी में चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया था। ये हैं अयान दुबे, भावेश निरवान, आर्शवंत श्रीवास्तव, आयशा गुप्ता और रिया गुप्ता। चुनिंदा खिलाडिय़ों में 20 लडक़े और 12 लड़कियां शामिल हैं, जो अब यूरोप में यूएस किड्स ग्लोबल ईवेंट्स के लिए प्रायोरिटी स्टेटस के लिए पात्र हैं और इनमें से कुछ वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भी पात्र होंगे, जो उनकी स्थिति पर निर्भर करता है।
यूएस किड्स इंडिया के अध्यक्ष, राजेश श्रीवास्तव ने कहा, 'हमारा मुख्य उद्देश्य इन बच्चों को बड़ी चुनौतियों के लिए तैयार करना है, क्योंकि वे ऐसे स्थानों पर खेल पाते हैं, जहां दुनिया की सबसे अच्छी प्रतिस्पर्धा होती है, जैसे गुलेन या रिनेजेंस, जिन्होंने यूरोपियन टूअर के समय रोलेक्स श्रृंखला की ईवेंट्स की मेजबानी की है।'
वरीयता स्थिति की पांच श्रेणियों में से, बरगंडी स्टेटस होल्डर बच्चे यूएस किड्स वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए पात्र होंगे और 32 में से 13 भारतीय खिलाडिय़ों ने अपनी स्कोरिंग के आधार पर बरगंडी स्टेटस अर्जित किया है। शेष में से 14 में ऑरेंज स्टेटस और पांच में ब्लू स्टेटस है। प्रत्येक आयु-समूह की प्रतियोगिता एक अलग स्थान पर आयोजित की जाती है और सभी कार्यक्रम मई के अंतिम सप्ताह में निर्धारित किए जाते हैं।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और खेल ख़बरें
ब्रिटिश उप उच्चायुक्त ने चंडीगढ़ में दिव्यांग क्रिकेटरों के साथ क्रिकेट खेला नॉर्थ ज़ोन हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में दिल्ली ऑडिट ने एजी पंजाब को 5-1 से दी शिकस्त ग्रासरूट्स हॉकी लीग के दूसरे दिन धमाकेदार प्रदर्शन जारी हरियाणा के 3 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 के लिए हुआ चयन 41वीं सीनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप में पंजाब की पुरुष टीम को मिला कांस्य पदक खेल महाकुंभ ओपन कैटेगरी का आयोजन 28 से 30 नवंबर तक महिला और पुरुष हॉकी टीम पहुंची फाइनल में राष्ट्रीय खेलों में गतका में स्वर्ण पदक जीतने पर रविंद्र सिंह को सम्मानित किया एशियाई रोलर-हॉकी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत जीया ने चमकाया जीरकपुर का नाम, विधायक रंधावा ने किया सम्मानित अर्जुन बबूटा ने एशियन चैंपियनशिप में एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता