ENGLISH HINDI Friday, March 29, 2024
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
बरनाला के बहुचर्चित सन्नी हत्याकांड में आरोपित हुए बा-इज्जत बरी वर्ष 2025 से विनाशकारी आपदाएं अपना तीव्रतम रूप धारण करने लगेंगी : पं. काशीनाथ मिश्रवरिष्ठ पत्रकार जगीर सिंह जगतार का निधन गतका खेल लड़कियों के लिए आत्मरक्षा का बेहतर, आसान और सस्ता विकल्प - हरजीत सिंह ग्रेवालश्री सांई पालकी शोभा यात्रा पहुंची चण्डीगढ़-पंचकूला में बाबा भक्तों के द्वारखास खबरः चुनावों संबंधित हर नई अपडेट के लिए बरनाला प्रशासन ने तैयार किया सोशल मीडिया हैंडलमेडिकल स्टोर ने 40 रूपये के इंजेक्शन का बिल नहीं दिया, उपभोक्ता आयोग ने 7000 रुपया का जुर्माना ठोकाशिकंजाः किसी भी धार्मिक स्थल पर राजनीतिक रैली नहीं कर सकेंगी राजनीतिक पार्टियां
जीवन शैली

जब महिलाएं होंगीं आर्थिक सक्षम तभी होगा सशक्तिकरण: पूजा अलाहन

June 20, 2019 09:56 PM

मिसेज हरियाणा पूजा अलाहन चलाएंगी महिला जागरूकता अभियान

पूजा ने भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया कि वह इस तरह के बड़े स्तर पर होने वाले आयोजनों में भाग लेने के साथ-साथ महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर शिक्षा हासिल करने के बावजूद आज भी ग्रामीण अंचल में रहने वाली महिलाएं समाजिक,आर्थिक, मानसिक रूप से विकसित नहीं हैं जिसके लिए उहिलाओं को स्वयं ही प्रयास करने होंगे।

चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री।

महिला सशक्तिकरण का नारा तभी सार्थक होगा जब ग्रामीण अंचल की महिलाएं चूल्हे को छोड़ घर की दहलीज से बाहर आकर जब महिलाएं आर्थिक रूप से सक्षम होंगी तभी होगा सशक्तिकरण। अधिकारों की लड़ाई की शुरूआत घर की चौखट से करनी होगी।यह कहना है कि मिसेज हरियाणा-2019 पूजा अलाहन का। जिन्होंने जीवन में कठिन चुनौतियों के बावजूद एक ऐसा मुकाम हासिल किया जो दलित व ग्रामीण अंचल में रहने वाली महिलाओं के लिए प्रेरणा बन रहा है।

  पेशे से सहायक प्रो.पूजा अलाहन की शुरू से ही रूढ़ीवादी परंपराओं से उलट चलकर समाज के लिए कुछ ऐसा करने की इच्छा थी जिसमें न केवल चुनौतियां हों बल्कि चुनौतियों को हराकर मिली जीत से प्रेरित होकर ग्रामीण अंचल की महिलाएं आगे आएं। आज यहां पत्रकारों से बातचीत में पूजा अलाहन ने कहा कि वर्तमान परिवेश में महिलाओं के लिए हर क्षेत्र में चुनौती हैं। महिलाओं के मन से जब तक असुरक्षा की भावना दूर नहीं होगी तब तक महिला सशक्तिकरण के नारे झूठे और बेमतलब हैं।

हरियाणा के भिवानी जिले में जन्मी और हिसार जिले के कस्बा हांसी के ग्रामीण परिवेश में पली-बढ़ी पूजा अलाहन को बचपन से ही जातिवादी अनदेखी का शिकार होना पड़ा। इसके बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अपने मेहनत के बल पर हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षा प्रथम रैंक से मेरिट में पास कर पंचकूला के सैक्टर-14 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय के हिंदी विभाग में बतौर सहायक प्रोफेसर चयनित हुई।इस मुकाम पर पहुंचने के बाद भी उनके मन से जीवन में कुछ नया करने की इच्छा समाप्त नहीं हुई और विभिन्न प्लेटफार्म के माध्यम से उन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन दिया। भारतीय दलित साहित्य अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित पूजा अलाहन ने मिसेज इंडिया इंडियन ब्यूटी 2019 अवार्ड हासिल करने के बाद हाल ही में गुरुग्राम में एमवाईके मीडिया द्वारा आयोजित सौंदर्य प्रतियोगिता में मिसेज हरियाणा-2019 का खिताब हासिल किया। यह सम्मान हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह की उपस्थिति में दिया गया।

पूजा ने भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया कि वह इस तरह के बड़े स्तर पर होने वाले आयोजनों में भाग लेने के साथ-साथ महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर शिक्षा हासिल करने के बावजूद आज भी ग्रामीण अंचल में रहने वाली महिलाएं समाजिक,आर्थिक, मानसिक रूप से विकसित नहीं हैं जिसके लिए उहिलाओं को स्वयं ही प्रयास करने होंगे।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और जीवन शैली ख़बरें