ENGLISH HINDI Wednesday, April 24, 2024
Follow us on
 
जीवन शैली

समर फैशन प्रदर्शनी में डिजाइनर कपड़े व ज्युलरी का कलेक्शन पेश किया

June 23, 2019 10:23 AM
चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री।
मैगा समर फैशन प्रदर्शनी किसान भवन में  यहां शुरू हो गयी। प्रदर्शनी 24 जून तक, प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक खुली रहेगी प्रवेश नि:शुल्क है। प्रदर्शनी में भारत के विभिन्न राज्यों से डिजाइनर कपड़े व ज्युलरी का कलेक्शन पेश किया है।जो एकदम कम कीमत में उपलब्ध हैं।
  
समर डिजाइनर कलेक्शन, गहने और घरेलू सजावट की वस्तुओं की एक विस्तृत रेंज प्रदर्शित की गयी है। एकदम कम कीमत में उपलब्ध हैं। डिजाइनर वियर सहित तमाम उत्पादों को भारी छूट, कुछ मामलों में तो 60 प्रतिशत छूट तक, पर खरीदा जा सकता है, सुश्री गगन अरोड़ा, को-फाउंडर, लाइमलाइट ईवेंट्स ने कहा।
प्रदर्शनी में 50 से अधिक स्टॉल हैं। विजिटर्स को किफायती दामों का फायदा देने के अलावा, प्रदर्शनी का एक अन्य उद्देश्य यह भी है कि भारत के पारंपरिक कारीगर अपने हुनर और कढ़ाई कला को एक मंच पर ला सकें, जितेन्द्र, सह संस्थापक, लाइमलाइट ईवेट्स ने कहा।प्रदर्शनी उन लोगों के लिए एक बढिया स्थान है, जो बुनकरों द्वारा तैयार असली भारतीय शिल्प और डिजाइनर वियर की तलाश में रहते हैं।
असली लखनवी चिकन, पंजाब की आकर्षक फुलकारी, असली कश्मीरी शिल्प, चंदेरी आदि सभी चीजों का यहां प्रदर्शन किया गया है।परी क्रिएशंस, राज़ी कलेक्शन, जयपुरी कलेक्शन, मोहिनी कलेक्शंस सहित कई अन्य ब्रांड भी पेस्टल और ब्राइट कलर्स के साथ कूल और लाइट फैब्रिक्स में समर वेयर की क्रिएटिव लाइन्स लेकर यहां आए हैं। सभी पहनावे विशेष रूप से उत्तर भारत की गर्मियों कोध्यान में रखकर तैयार किये गये हैं।
प्रदर्शनी में अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी भी है। थाईलैंड का एक स्टाल अपने स्टाइलिश वेस्टर्न वियर के साथ तमाम आयटम थाईलैंड से सीधा सिटी में लेकर आया है। प्रदर्शनी में फैशनेबल समर वियर्स के साथ मैच करने के लिए जूतियों की एक आकर्षक रेंज मौजूद है। प्रदर्शनी नए और अनूठे कलात्मक वर्क का प्रदर्शन किया जा रहा है। राजस्थान की ज्युलरी व के लकड़ी के नक्काशीदार फर्नीचर यहां मौजूद हैं, जिनमें शाही झलक दिखती है। प्रदर्शनी में जर्मन सिल्वर के ट्रेंडी आभूषण, स्टर्लिंग सिल्वर 92.5 ज्वेलरी कलेक्शन प्रदर्शित किया गया है।  इसके अलावा मिट़्टी के वर्तनों क्राकरी , कुकर आदि हैं। गर्मियों के फैशनेबल वस्त्रों, वस्तुओं, कला और शिल्प डिजाइन आदि के व्यापक संग्रह हैं। 
 
 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें