ENGLISH HINDI Thursday, April 25, 2024
Follow us on
 
अंतर्राष्ट्रीय

लंदन में शोभा यात्रा के साथ संपन्न हुआ 3 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव

August 12, 2019 08:52 PM

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
लंदन में चल रहे 3 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव 11 अगस्त को भव्य शोभा यात्रा के साथ संपन्न हुआ। तीसरे और अंतिम दिन राम मंदिर साउथ पोल लंदन से शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का शुभारंभ हरियाणा सरकार के प्रतिनिधि और प्रदेश के उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने नारियल फोड़ कर किया। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में भारतीय मूल के स्थानीय लोगों के अलावा ब्रिटिश मूल के निवासियों के साथ दुनियाभर के कई देशों के गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया।
इस सद्भावना रथ यात्रा में उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने श्रीमद्भागवत गीता को अपने माथे पर रख कर दुनिया को ये संदेश दिया कि यही वो ग्रंथ है जिससे विश्व शांति का संदेश प्रसारित प्रचारित होगा और इसी ग्रंथ से विश्व में शांति स्थापित होगी। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल जब शोभा यात्रा की अगुआई करते हुए सडक़ों पर निकले तो लोग गीता के सम्मान में श्रद्धा से नतमस्तक हुए बिना नहीं रुक पाए। शोभा यात्रा जब लंदन की सडक़ों पर निकली एक बार तो ये महसूस हुआ कि ये लंदन की सडक़ें ना हो कर बल्कि भारत का कोई धार्मिक शहर है। ढ़ोल मजीरों की मधुर आवाज से सभी झूम उठे।
हरियाणा सरकार के आमंत्रण पर स्वामी शरणानन्दजी महाराज, स्वामी ज्ञानानंद महाराज और स्वामी परमात्मा नंद जी महाराज भी गीता जयंति महोत्सव शोभा यात्रा में शामिल हुए। पवित्र धर्म ग्रंथ गीता जिसे वैज्ञानिक भी स्वीकारते हैं, ऐसे ग्रंथ के प्रचार प्रसार के लिए हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के भव्य आयोजन को यादगार बनाने में हरियाणा सरकार और उद्योग मंत्री श्री विपुल गोयल के साथ हरियाणा के राज्यपाल श्री सत्य नारायण आर्य के प्रतिनिधि उनके सचिव श्री विजय दहिया, हरियाणा के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, ओएसडी श्री अमरेंद्र सिंह, करनाल की महापौर रेणूबाला गुप्ता, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारीगण और संसदीय सचिव विनोद भ्याना ने भी भरपूर सहयोग दिया।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
रॉबिंसविले न्यू जर्सी , अमेरिका में मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी ब्रिटेन के सांसद ढेसी ने पंजाब के मुख्यमंत्री मान से मुलाकात कर प्रमुख एनआरआई मुद्दों पर चर्चा की श्रीसैनी विश्व सुंदरी प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंची 24 घंटों में ही अपने बयान से पलट गए पाकिस्तान के मंत्री फवाद हुसैन वियतनाम में 35 की मौत, 50 से अधिक लापता विदेशों में भारत का पर्याय है हिंदी भारतीय सशस्त्र बलों की टुकड़ी ने लिया मॉस्को, रूस में विजय दिवस परेड में हिस्सा 'आर्ट विद हार्ट' के साथ विश्वपटल पर फैलती मधुबनी पेंटिंग दिल्ली में जन्मी, पंजाब में खेली, अमलनेर-अमेरिका में ब्याही डॉ. रश्मि पर टिकी कोरोना वैक्सीन तैयार करने की उम्मीद ब्रिटेन के सांसद तनमनजीत ढेसी को ‘न्यूकमर एम.पी. आफ द ईयर’ पुरुस्कार