Monday, 16 November 2026
Breaking News
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में हिमाचल पवेलियन का शुभारंभ दो दिवसीय बाल शिविर का उत्साहपूर्ण समापन नाटक “मर्द हूँ ना” का मंचन हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सेकंड संत गुरु रविदास गर्ल्स अंडर-19 कैश प्राइज़ वॉलीबॉल टूर्नामेंट का पोस्टर किया रिलीज़ वार्ड पीस मिशन ट्रस्ट ने मनाया बाल दिवस धरने-प्रदर्शन निर्धारित स्थलों पर हों, व्यापार और आजीविका की कीमत पर नहीं : हरीश गर्ग भारत विकास परिषद मानव सेवा और राष्ट्रीयता की भावना का जीवंत उदाहरण : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जीसीसीबीए-50 के वाडा क्लब ने किया कॉलेज छात्रावासों में नशा जागरूकता सत्र का आयोजन गधे किताबें नहीं पढ़ते..... 4 नवंबर को सजेगा बाबा खाटू श्याम जी का भव्य दरबार
पंजाब Trending

अनियमितताओं के चलते राइस मिल के खिलाफ एफ.आइ.आर दर्ज

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
भ्रष्टाचार के खि़लाफ़ सख़्त कदम उठाते हुए ख़ाद्य और सिविल सप्लाईज़ विभाग पंजाब की तरफ से मैस. ओंकार राइस ग्राम उद्योग यूनिट-2 गाँव चैहलां, अमलोह जि़ला फतेहगढ़ साहिब की तरफ से जाली दस्तावेज़ जमा करवा के अपनी मिलिंग कपैस्टी बढ़ा कर रजिस्ट्रेशन करवाने का मामला ध्यान में आने के बाद कस्टम मिलिंग पॉलिसी 2022-23 के अनुसार कार्यवाही करते हुए इस मिल को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है।
प्रवक्ता की तरफ से दी जानकारी अनुसार विभाग की तरफ से मैस. ओंकार राइस ग्राम उद्योग यूनिट-2 गाँव चैहलां के हिस्सेदारों के खि़लाफ़ एफ. आई. आर. दर्ज करवाई गई है। उक्त मिल के हिस्सेदार अन्य सात मिलों में भी हिस्सेदार थे और विभाग की तरफ से कस्टम मिलिंग पॉलिसी 2022-23 के अनुसार कार्यवाही करते हुए इन सात मिलों को भी डिफॉल्टर घोषित कर दिया गया है। इन मिलों में रखे धान को दूसरी मिलों में शिफ्ट करने के हुक्म जारी कर दिए गए हैं।

0 Comments