Thursday, 20 August 2026
Breaking News
चंदन गुप्ता बनीं तीज क्वीन:  हरियाली तीज उत्सव में नारीशक्ति और परंपरा का दिखा संगम जागो ग्राहक जागो - ड्यूटी पर जाते या आते समय रास्ते में दुर्घटना तो मुआवजा के लिए कंपनी जिम्मेवार, सुप्रीम कोर्ट संस्मरण: आज 67 साल का हो गया मेरा कॉलेज! काज़ीरंगा होटल परियोजना का विरोध कर रहे प्रणब डोले को जमानत के बाद NSA हिरासत, उठे सवाल ऐ मेरे प्यारे वतन... आउटसोर्स कर्मचारियों की जॉब सिक्योर पॉलिसी पर स्वास्थ्य मंत्रालय का चण्डीगढ़ प्रशासन को पत्र आयुर्वेद के पुनर्जागरण से नई पीढ़ी जुड़े: गुलाब चंद कटारिया जीएमसीएच-32 का चंडीगढ़ मॉडल बुजुर्गों में डिजिटल स्वास्थ्य साक्षरता को  दे रहा है बढ़ावा “विरसा पंजाब दा” तीज समारोह में सना बनी तीज क्वीन, माही और शिल्पा ने भी जीते खिताब स्वतंत्रता दिवस पर एरोफ्लाई इंटरनेशनल एविएशन अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन
पंजाब Trending

बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू

अखिलेश बंसल/बरनाला

मंगलवार की तड़कसार बरनाला-लुधियाना मुख्य मार्ग पर बंद पड़े महलकलां टोल प्लाजा के पास उस समय गोलीबारी हुई जब बदमाशों ने बैरिकेड पर तैनात पुलिस दल पर गोलियां चलाईं। हालांकि, पुलिस ने तत्परता और बहादुरी दिखाते हुए इलाके के कुख्यात बदमाश अर्शदीप सिंह अर्शी को उसके एक अन्य साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया और अवैध हथियार जब्त कर लिए।

सुबह 5:30 बजे हुआ घटनाक्रम घटित

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह करीब 5:30 बजे सीआईए बरनाला की टीम, महलकलां थाना की पुलिस और काउंटर-इंटेलिजेंस अधिकारियों ने विश्वसनीय सूचना के आधार पर टोल प्लाजा पर बुलेटप्रूफ नाकाबंदी की थी। इसी दौरान, जब पुलिस ने महलकलां की तरफ से आ रही एक संदिग्ध वरना कार को रुकने का इशारा किया, तो गाड़ी में सवार बदमाशों ने हवाई फायरिंग करते भागने की कोशिश की।

कार खाई में फंसने से पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपीः

पुलिस से बचने की हड़बड़ी में बदमाशों की कार सड़क किनारे एक गहरी खाई में जा गिरी। जैसे ही पुलिस दल ने गाड़ी को घेरे में लिया, तो बदमाशों ने फिर से गोली चला दी। लेकिन पुलिस कर्मियों ने कार सवार दोनों को मौके पर पकड़ ही लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बरनाला क्षेत्र के खतरनाक गैंगस्टर अर्शदीप सिंह अर्शी ( निवासी बख्तगढ़ ) और गुरशरण सिंह ( निवासी रौंता-मोगा जिला ) के तौर पर में हुई। पुलिस ने आरोपियों की कार समेत उनके कब्जे से 1 पिस्तौल (30 बोर), 1 पिस्तौल (32 बोर), कुछ जिंदा कारतूस बरामद कर लिए हैं।

पुलिस का दावा:

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्त में आए दोनों अभियुक्तों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उनके पास हथियार कहां से आए और वह दोनों किस बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे थे, इसकी जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि गैंगस्टर अर्शदीप सिंह अर्शी के खिलाफ बरनाला जिले में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से फरार था।