Thursday, 19 November 2026
Breaking News
विद्यार्थियों के स्वागत के लिए व्हाइट कोट समारोह का आयोजन जी! हमें वेतन ही फजीहत करवाने का मिलता है  गोपाष्टमी पर मोरनी से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया 'माटी वंदन अभियान' और 'नमो मोरनी मिशन' का शुभारंभ  लाला लाजपत राय जी के 98वें शहादत दिवस पर मलोया में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य एवं जनकल्याण शिविर आयोजित भाजपा ने 2024 में जनता से किया मालिकाना हक़ का वादा निभाया - देवशाली क्रिकेट नर्सरी के लिए पार्ट टाइम क्रिकेट कोच के इंटरव्यू 21 नवंबर को बंधन बैंक ने सीएसआर पहलों के माध्यम से पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं और सड़क सुरक्षा को बनाया और भी बेहतर मीडिया से 55 साल का संबंध, मर्यादाओं में रहकर निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता करें : स्पीकर वासुदेव देवनानी, राजस्थान विधानसभा सेंसस 2027: जनगणना में बरनाला जिला होगा नंबर-1 अबोहर में डिजिटल 'स्व-जनगणना' का विधिवत शुभारंभ, मेयर पूजा वधवा ने खुद की शुरुआत
पंजाब Trending

बीकेयू उग्रहां ने टोल प्लाजा पर 4 घंटे दिया धरना, फ्री निकाले वाहन

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

लालड़ू, कृत्रिका:
भारतीय किसान यूनियन उगराहां ने ब्लॉक प्रधान लखविंदर सिंह हैप्पी की अध्यक्षता में किसान मजदूर यूनियन कमेटी के सहयोग से दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक अंबाला-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग स्थित टोल प्लाजा दप्पर पर धरना दिया। इस दौरान वाहनों को निशुल्क निकाले।
इस मौके पर धरने को संबोधित करते हुए राज्य स्तरीय किसान नेता बलराज जोशी, ब्लाक प्रधान लखविंदर सिंह हैप्पी मलकपुर, जिलाध्यक्ष गुरचरण सिंह जोला, गुरभजन सिंह सैनी सहित कई अन्य ने कहा कि सरकारों ने विभिन्न राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर टोल प्लाजा कारपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जब वाहन खरीदते समय उपभोक्ता से रोड टैक्स लिया जाता है तो टोल प्लाजा पर पर्ची क्यों काटी जाती है। उन्होंने कहा कि ये टोल प्लाजा आम लोगों की जेब पर दो बार चोट कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि टोल प्लाजा की दोहरी लूट को समाप्त करने के लिए निकट भविष्य में कड़ा संघर्ष किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व पार्षद गुरविंदर सिंह हसनपुर, रघुवीर जुनेजा, बलकार सिंह रंगी, किसान नेता धरविंदर सिंह जोला, पूर्व सरपंच रणजीत सिंह धरमगढ़, जत्थेदार अमरीक सिंह मलकपुर, जसविंदर सिंह छिंदा, ब्लॉक कमेटी सदस्य मनप्रीत सिंह कुर्ली व कई अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।
किसानों ने टोल प्लाजा पर करीब 4 घंटे धरना दिया। इस दौरान करीब 8500 वाहन निशुल्क निकले। जिसके चलते टोल वसूल रही कंपनी को करीब 6-7 लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
– दीपक अरोड़ा, दप्पर टोल प्लाजा अधिकारी

0 Comments