Tuesday, 17 November 2026
Breaking News
मीडिया से 55 साल का संबंध, मर्यादाओं में रहकर निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता करें : स्पीकर वासुदेव देवनानी, राजस्थान विधानसभा सेंसस 2027: जनगणना में बरनाला जिला होगा नंबर-1 अबोहर में डिजिटल 'स्व-जनगणना' का विधिवत शुभारंभ, मेयर पूजा वधवा ने खुद की शुरुआत एकल फाउंडेशन ने सीमावर्ती गांवों में लगाये निशुल्क मेडिकल कैम्प मुझे फख्र है अपने पत्रकार होने पर अनपढ़ होना भी एक योग्यता है! जीरकपुर में वंचित बच्चों के साथ मनाया गया बाल दिवस भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में हिमाचल पवेलियन का शुभारंभ दो दिवसीय बाल शिविर का उत्साहपूर्ण समापन नाटक “मर्द हूँ ना” का मंचन
पंजाब Trending

भारत विकास परिषद ने परीक्षा की तैयारी हेतु स्कूल में लगवाया सेमिनार

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृत्रिका:
भारत विकास परिषद ने अपने 64वें प्रोजेक्ट के तहत श्रीमती एनएन मोहन डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल डेराबस्सी में बच्चों को परीक्षा के लिए खुद को कैसे तैयार करना चाहिए, इस पर आधारित एक कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम में स्कूल की दसवीं और बारहवीं कक्षा के लगभग 80 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
लेक्चरर दीपक गुप्ता व उपेश बंसल ने बच्चों को अपने विचारों से बताया कि किस तरह से परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि किस तरह से बच्चों को अपना समय किस विषय को देना चाहिए। ताकि वे अच्छी तैयारी कर अपना भविष्य संवार सकें। इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष परमजीत सिंह रम्मी ने भी बच्चों को उनके भविष्य के महत्व और उनके लिए शिक्षा के वास्तविक मूल्य के बारे में बताया और भविष्य के लिए उनका मार्गदर्शन भी किया।

0 Comments