Saturday, 14 November 2026
Breaking News
वार्ड पीस मिशन ट्रस्ट ने मनाया बाल दिवस धरने-प्रदर्शन निर्धारित स्थलों पर हों, व्यापार और आजीविका की कीमत पर नहीं : हरीश गर्ग भारत विकास परिषद मानव सेवा और राष्ट्रीयता की भावना का जीवंत उदाहरण : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जीसीसीबीए-50 के वाडा क्लब ने किया कॉलेज छात्रावासों में नशा जागरूकता सत्र का आयोजन गधे किताबें नहीं पढ़ते..... 4 नवंबर को सजेगा बाबा खाटू श्याम जी का भव्य दरबार पंचकूला में 15 नवंबर को होगा श्री कृष्ण कृपा धाम का भव्य शिलान्यास समारोह, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रखेंगे आधारशिला हरियाणा के कर्मचारियों और सफाई कर्मियों को दी ऐतिहासिक सौगात चड्ढा क्रिएटिव आर्ट्स 13 नवंबर को जीरकपुर में कराएगा मेगा सिंगिंग इवेंट हमारे लिए तो 57 ही 97 है
पंजाब

यलो पट्टी के बाहर वाहन खड़ा कर लोग उड़ा रहे हैं यातायात नियमों की धज्जिया

Read in:Hindi

डेराबस्सी, पिंकी सैनी:
डेराबस्सी तहसील रोड पर अक्सर जाम जैसी स्थिति देखने को मिलती है। क्योंकि सड़क पर पीली पट्टी के बाहर लोग अपने वाहन पार्क कर देते हैं। जिससे तहसील रोड पर जाम लग जाता है। तहसील व कचहरी में काम करने आने वाले अक्सर अपने वाहनों को यलो पट्टी के बाहर सड़क पर पार्क कर अपना काम करने चले जाते हैं।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले डेराबस्सी नगर परिषद के कर्मचारियों ने शहर में बढ़ते अवैध अतिक्रमणों पर नकेल कसने व सड़कों पर रोजाना लगने वाले जाम की समस्या के समाधान के लिए पीली पट्टी लगाई थी। दुकानों और सड़कों के किनारे रिफ्लेक्टर लगाने का काम शुरू हो गया था और अब जो कोई भी अपना सामान रखता है या पीली पट्टी के सामने अपना वाहन खड़ा करता है, उस पर परिषद और यातायात पुलिस द्वारा जुर्माना लगाया जाएगा। अवैध अतिक्रमण से दिन में वाहनों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। शहरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि तहसील रोड पर येलो पट्टी के बाहर अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि इस सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों की समस्या का समाधान हो सके।
इस बारे में डेराबस्सी के यातायात प्रभारी जसपाल सिंह से बात की तो उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को उक्त सड़क पर नो पार्किंग बोर्ड लगाने की बात कही। उसके बाद भी यदि कोई वाहन चालक यलो पट्टी के बाहर अपना वाहन पार्क करता है तो उसके वाहन का भी चालान किया जाएगा।

0 Comments