Friday, 06 November 2026
Breaking News
शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-40 में ग्रीन दिवाली – स्वच्छ दिवाली कार्यक्रम आयोजित अमृतसर से जलपाइगुड़ी जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, तीन डिब्बे जलकर हुए खाक  दीपावली के उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री सुक्खू की ओर से श्रमिकों को बड़ी सौगात महिला सशक्तिकरण की दिशा में वुमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी ने तैयार किए उत्पादों की बिक्री के लिए लगाए स्टॉल कर्नल सीके नायडू अंडर-23 ट्रॉफी में पंजाब ने चंडीगढ़ को 7 विकेट से हराया सरकारी महाविद्यालय, वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रशासन में आध्या 2026: उद्यमशीलता की भावना का जीवंत उत्सव बीबीएमबी एरियर के मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली ऐतिहासिक जीतः मुख्यमंत्री जीनस इनोवेशन ने हरियाणा में पहुँच बढ़ाने के सिलसिले में सोनीपत के करीब 50 डीलर्स के साथ की बैठक मुख्यमंत्री ने तीसा में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को दिखाई हरी झंडी करोड़ों की साइबर धोखाधड़ी और क्रिप्टोकरेंसी घोटाले में हाईकोर्ट ने आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज की
पंजाब Trending

विधान सभा स्पीकर द्वारा प्राइमरी स्कूल में मिड डे मील की चैकिंग

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कोटकपूरा के पास के गाँव रत्ती रोढ़ी के सरकारी प्राइमरी स्कूल में मिड-डे मील स्कीम के अधीन विद्यार्थियों को दिया जाता खाना चैक किया।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बच्चों को मानक शिक्षा सहूलतें प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है और इसी लड़ी के अंतर्गत स्कूलों में मिलने वाले खाने की निरंतर चैकिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों को आत्म-निर्भर करके उनको शानदार बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य है।
ज़िला फरीदकोट के सरकारी स्कूलों के अपने दौरे के दौरान विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विभिन्न चार सरकारी स्कूलों को 8 लाख रुपए की राशि के चैक भी सौंपे। उन्होंने सरकारी प्राइमरी स्कूल दुआरेआना, सरकारी हाई स्कूल वाड़ा दराका, सरकारी प्राइमरी स्कूल डग्गो रोमाना और सरकारी प्राइमरी स्कूल रत्ती रोढ़ी को 2-2 लाख रुपए के चैक दिए। इसके इलावा शहीद भगत सिंह वैलफेयर क्लब को 1 लाख रुपए की राशि क्लब का सामान ख़रीदने के लिए दी गई।

0 Comments