Thursday, 14 May 2026
Breaking News
स्टार ऑफ ट्राइसिटी ग्रुप ने मनाया नारी शक्ति का जश्न, प्रतिभा पंडित को सुपर मॉम खिताब से सम्मानित किया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में निकली भव्य कलश शोभायात्रा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में निकली भव्य कलश शोभायात्रा श्री विष्णु अवतार बाबा रामदेव मंदिर में की गई भगवान श्री द्वारकाधीश मूर्ति स्थापना असम से बंगाल तक गहराया भगवा प्रभाव, पूर्वी भारत में बदले राजनीतिक समीकरण सारे रिश्ते बदल भी जाएं, पर जीवन भर एक जैसी रहती है मां... चण्डीगढ़-कोटद्वार बस सेवा फिर शुरू, उत्तराखण्डवासियों में खुशी की लहर श्री प्राचीन शिव मंदिर, सेक्टर 23-डी में वार्षिक मूर्ति स्थापना महोत्सव 9 से : 14 मई से होगा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन शिवालिक इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड रिसर्च ने मनाया 21वां वार्षिक समारोह केपीएल लेजेंड्स सीजन-2: किन्नौर वॉरियर्स के डा. प्रेम ने की सुपर स्ट्राइकर्स की सर्जरी
राष्ट्रीय Trending

महाराष्ट्र से आई नेत्रहीनों ने बीएसएफ संग भारत पाक सरहद पर मनाया भैया दूज का पर्व

Read in:Hindi

(MOREPIC1) फेस2न्यूज, फाजिल्का

प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी सीमा के जवानों संग देशभक्ति का जज्बा दिखाते महाराष्ट्र प्रदेश के विभिन्न भागों से आई नेत्रहीनों की टीम दीपावली के उपहार व भारी मात्रा में मिठाइयां लेकर फाजिल्का की भारत पाक सरहद की अंतरराष्ट्रीय सादकी बॉर्डर पर पहुंची।

जानकारी देते कार्यक्रमों के आयोजक व बॉर्डर एरिया विकास फ्रंट के अध्यक्ष लीलाधर शर्मा ने बताया की प्रेरणा एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड महाराष्ट्र प्रदेश की टीम के इंचार्ज सतीश नवले, उनके साथ संतोष परिट, सुधीर यादव, मयुरी दोशी, अक्षरा बिरासदर ने देशभक्ति के गीतों से सीमा को गूंजयीमान कर दिया।

नेत्रहीन बहनों ने सीमा पर दीपक जलाकर व रंगोली से सजाया। उसके बाद बीएसएफ के कंपनी कमांडर जे. के. सिंह, उनके साथ अवधेश पांडे व सीमा पर खड़े प्रहरियों के माथे पर तिलक लगा पूजा कर मिठाइयां खिलाई और भैया दूज की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर समाज सेवक बंटी पटवारी, राजेंद्र जालंधरा, अरुण वर्मा व ब्लड डोनेशन वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष कृष्ण तनेजा भी मौजूद थे।