Sunday, 17 May 2026
Breaking News
सनातन संस्कृति को अपनाकर ही समृद्ध और खुशहाल बन सकता है किसान स्कूलों में पारदर्शिता लाने के लिए मोदी सरकार के ‘मास्टरस्ट्रोक' से स्कूल संचालकों में बेचैनी 17 मई से शुरू होगा पुरुषोत्तम मलमास, 15 जून तक रहेंगे मांगलिक कार्य वर्जित : पंडित रोशन शास्त्री श्री प्राचीन शिव मंदिर, से. 23 में कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारम्भ सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिट फंड घोटाले में सरगना सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया हिमाचल के एंटी चिट्टा मॉडल से सीखेंगे बाकी राज्य स्टार ऑफ ट्राइसिटी ग्रुप ने मनाया नारी शक्ति का जश्न, प्रतिभा पंडित को सुपर मॉम खिताब से सम्मानित किया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में निकली भव्य कलश शोभायात्रा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में निकली भव्य कलश शोभायात्रा श्री विष्णु अवतार बाबा रामदेव मंदिर में की गई भगवान श्री द्वारकाधीश मूर्ति स्थापना
हरियाणा Trending

पंचकूला के माजरी चौक पर सनसनीखेज हत्या में पुलिस को मिली बड़ी सफलता: फरार आरोपी तीन साल बाद आया काबू

Read in:Hindi

सुरेन्द्र चौहान/ पंचकुला

सेक्टर 1 माजरी चौक पर एक रिंकू नाम के व्यक्ति की तलवारों से सनसनीखेज हत्या करने के मामले में पुलिस ने 3 साल बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जो करीब 3 साल से अलग-अलग जगह और अपनी पहचान छिपा कर रह रहा था। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर उसे न्यायिक रियासत में भेज दिया गया। इस मामले में अभी तक सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है लेकिन इस आरोपी की 3 साल बाद गिरफ्तारी अहम मानी जा रही है।

वर्ष 2021 में पंचकूला के सेक्टर 1 माजरी चौक पर एक युवक की तलवारों और चाकू से मौत के घाट उतार दिया गया था इस मामले में पुलिस के द्वारा आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था और इस मामले के 3 साल बाद मुख्य आरोपी सूरज को गिरफ्तार किया है इस आरोपी के द्वारा सारी साजिश रची थी और अन्य लोगों के साथ मिलकर चंडीगढ़ के मनीमाजरा के निवासी रिंकू को मौत के घाट उतार दिया था।

इस मामले में सेक्टर 7 थाना पुलिस के द्वारा हत्या का मामला दर्ज किया गया था और एक के बाद एक 7  लोगों की गिरफ्तारी हुई और अब आठवें आरोपी जिसके द्वारा इस घटना को अंजाम देने की साजिश रची थी उसको गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को आज जिला अदालत में पेश कर अंबाला न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।