Sunday, 17 May 2026
Breaking News
सनातन संस्कृति को अपनाकर ही समृद्ध और खुशहाल बन सकता है किसान स्कूलों में पारदर्शिता लाने के लिए मोदी सरकार के ‘मास्टरस्ट्रोक' से स्कूल संचालकों में बेचैनी 17 मई से शुरू होगा पुरुषोत्तम मलमास, 15 जून तक रहेंगे मांगलिक कार्य वर्जित : पंडित रोशन शास्त्री श्री प्राचीन शिव मंदिर, से. 23 में कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारम्भ सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिट फंड घोटाले में सरगना सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया हिमाचल के एंटी चिट्टा मॉडल से सीखेंगे बाकी राज्य स्टार ऑफ ट्राइसिटी ग्रुप ने मनाया नारी शक्ति का जश्न, प्रतिभा पंडित को सुपर मॉम खिताब से सम्मानित किया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में निकली भव्य कलश शोभायात्रा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में निकली भव्य कलश शोभायात्रा श्री विष्णु अवतार बाबा रामदेव मंदिर में की गई भगवान श्री द्वारकाधीश मूर्ति स्थापना
पंजाब Trending

जेल में बंद सांसद अमृतपाल की नई पार्टी अकाली दल वारिस पंजाब दे के एलान पर भड़के वरिन्द्र सिंह

Read in:Hindi

अमृतपाल सिंह पर अजनाला थाने में ककारों की बेअदबी की एफआईआर दर्ज है, श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज जी की हजूरी में खड़े होकर झूठ बोलने वाले को जनता नकारे : वरिन्दर सिंह

फेस2न्यूज /चण्डीगढ़

पिछले दिनों मेला माघी में डिब्रूगढ़ जेल में बंद श्री खडूर साहिब से निर्दलीय जीते सांसद अमृतपाल सिंह को नई गठित पार्टी अकाली दल वारिस पंजाब दे का अध्यक्ष बनाया गया है। इस ऐलान से भड़के श्री चमकौर साहिब के निवासी वरिंदर सिंह ने कड़ा ऐतराज जताया है। वरिंदर सिंह अमृतपाल सिंह के पुराने जानकार हैं।

उन्होंने वीरवार यहाँ चण्डीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में अमृतपाल सिंह को पाखंडी व झूठा करार देते हुए आरोप लगाया कि अमृतपाल सिंह ने आज से लगभग दो साल पहले उन्हें अगवा करवा कर अमृतसर के एक गाँव में अपनी मोटर पर ले जाकर उसके साथ मारपीट की थी व उनके केसों के साथ-साथ ककारों की भी बेअदबी की व गन्दी गाली-गलौच करते हुए उनके परिवार को मारने तक की धमकियाँ भी दी थीं।

(SUBHEAD)इस मामले में वरिंदर सिंह ने अमृतपाल सिंह पर अजनाला थाने में ककारों की बेअदबी की एफआईआर दर्ज कराई हुई है। अमृतपाल सिंह आम सिखों के साथ कथित तौर पर धर्म की आड़ लेकर गुंडागर्दी और ज्यादतियाँ करता रहता है, परन्तु सब आवाज़ उठाने से डरते हैं। परन्तु उन्होंने उस पर परचा दर्ज करने की हिम्मत दिखाई। वरिंदर सिंह ने बताया कि जब मामला तूल पकड़ने लगा तो अमृत पाल ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज जी की हजूरी में खड़े होकर बार-बार झूठ तक बोला।

उन्होंने अमृतपाल सिंह और उसके साथियों से पंजाब वासियों और सिखों को सतर्क रहने के लिए चेताया। जो इंसान दुनियाबी तौर पर थोड़ी सी सज़ा से बचने के लिए साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज जी की हजूरी में खड़े होकर झूठ बोल सकता है और गुरु ग्रंथ साहिब महाराज जी के पवित्र स्वरूपों को अपने दोषी साथियों को बचाने के लिए ढाल के रूप में इस्तेमाल कर सकता है, ऐसे व्यक्ति से पंजाब के लोगों को भलाई और खुशहाली की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए।

वरिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें पंजाब सरकार एवं अकाल तख़्त से भी न्याय की उम्मीद थी, परन्तु सब व्यर्थ रहा। उन्होंने जान को खतरा बताते हुए गन लाइसेंस माँगा, परन्तु उसके लिए उन्हें डेढ़ साल तक धक्के खाने पड़े। इसके अलावा पुलिस वालों ने उनका पासपोर्ट भी बिना बात जब्त कर लिया, जिसे पाने के लिए उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका लगाई हुई है। वरिंदर सिंह ने सरकार व प्रशासन से उन्हें समुचित सुरक्षा मुहैया करने की मांग की।