Saturday, 13 June 2026
Breaking News
20 ग्राम हेरोइन सहित तीन युवक गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की सप्लाई नेटवर्क की जांच  बिजली आपूर्ति बंद रहने से परेशान लोगों ने बिजली दफतर में दिया धरना उत्तराखंड में मिलने वाली 100 वन खाद्य वनस्पति निःशुल्क फाइब्रो स्कैन, मैमोग्राफी एवं स्वास्थ्य जांच शिविर में 152 ने कराई जांच अबोहर में 13 जून को ओबीसी महासम्मेलन रैली आप विधायक की शह पर करोड़ों रुपए की फसलें लूटने का आरोप, मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार हिमाचल महासभा की कार्यकारिणी की बैठक में भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा की तय  एस्पायर संस्थान 15 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को प्रदान करेगा निःशुल्क कोचिंग मुख्यमंत्री ने ‘एस्पायर टैलेंट हंट’ का पोस्टर जारी किया प्रथम स्वर्गीय चौधरी भजन लाल ट्रॉफी उत्तर क्षेत्र अंडर-14 संयुक्त लड़के एवं लड़कियों का क्रिकेट टूर्नामेंट 17 जून से पंचकूला में सजा श्री बालाजी महाराज का दिव्य दरबार, महंत दिनेश पुरी महाराज ने श्रद्धालुओं की समस्याओं का किया समाधान
चंडीगढ़ Trending

कृष्ण लाल रोगी सलाहकार समिति के सदस्य नियुक्त

Read in:Hindi

(MOREPIC1) चण्डीगढ़ : चण्डीगढ़ प्रशासन ने स्थानीय सांसद मनीष तिवारी की सिफारिश पर कृष्ण लाल को स्वास्थ्य विभाग, चण्डीगढ़ की रोगी सलाहकार समिति का सदस्य नियुक्त किया है। कृष्ण लाल एक समर्पित समाजसेवक हैं, जो समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर एवं नेत्र जांच शिविर जैसे अनेक जन कल्याणकारी कार्यों का आयोजन करते रहे हैं।

कृष्ण लाल की सेवाओं और जनहित के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए सांसद मनीष तिवारी ने उन्हें इस महत्वपूर्ण समिति में शामिल किए जाने की सिफारिश की थी। सदस्य नियुक्ति के उपरांत क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवकों ने उनके निवास पर पहुँचकर उन्हें शुभकामनाएँ एवं बधाई दीं, जिनमें वसीम मीर, सदस्य, रोगी सलाहकार समिति, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव ललित रोहिल्ला, मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन, बापूधाम फेस-1 एवं फेस-2 के प्रधान विनोद कुमार एवं संजय शर्मा, बापूधाम मार्केट, फेस-2 के प्रधान अनिल भारद्वाज, मुस्लिम वेलफेयर कमेटी, सेक्टर 26 के प्रधान मोहम्मद यूनुस, रेहड़ी-फड़ी वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान जयप्रकाश, युवा समाजसेवक एवं नेता मनोज लारा, मेवराम दलरे एवं शिशपाल राजपूत, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, बापूधाम के प्रधान निर्मल सिंह, महिला शक्ति की नेता रानो देवी, वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन के प्रधान वेद प्रकाश शर्मा आदि शामिल हैं।

सभी ने कृष्ण लाल जैसे समाजसेवक को जनहितकारी समिति में सम्मिलित करने पर मनीष तिवारी का आभार व्यक्त किया है।