Saturday, 13 June 2026
Breaking News
20 ग्राम हेरोइन सहित तीन युवक गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की सप्लाई नेटवर्क की जांच  बिजली आपूर्ति बंद रहने से परेशान लोगों ने बिजली दफतर में दिया धरना उत्तराखंड में मिलने वाली 100 वन खाद्य वनस्पति निःशुल्क फाइब्रो स्कैन, मैमोग्राफी एवं स्वास्थ्य जांच शिविर में 152 ने कराई जांच अबोहर में 13 जून को ओबीसी महासम्मेलन रैली आप विधायक की शह पर करोड़ों रुपए की फसलें लूटने का आरोप, मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार हिमाचल महासभा की कार्यकारिणी की बैठक में भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा की तय  एस्पायर संस्थान 15 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को प्रदान करेगा निःशुल्क कोचिंग मुख्यमंत्री ने ‘एस्पायर टैलेंट हंट’ का पोस्टर जारी किया प्रथम स्वर्गीय चौधरी भजन लाल ट्रॉफी उत्तर क्षेत्र अंडर-14 संयुक्त लड़के एवं लड़कियों का क्रिकेट टूर्नामेंट 17 जून से पंचकूला में सजा श्री बालाजी महाराज का दिव्य दरबार, महंत दिनेश पुरी महाराज ने श्रद्धालुओं की समस्याओं का किया समाधान
हिमाचल Trending

हिमाचल महासभा के सदस्यों ने सामाजिक संस्था संघ के अधिवेशन में की शिरकत, बागवानी सरताज पद्मश्री हरिमन को किया सम्मानित

Read in:Hindi

चंडीगढ़/घुमारवीं 

हिमाचल महासभा चंडीगढ़ के सदस्यों का एक दल अध्यक्ष प्रीथी सिंह प्रजापति की अध्यक्षता में महासचिव भागीरथ शर्मा, सलाहकार संतोष भारद्वाज, संयुक्त महासचिव सुरेंद्र शर्मा, संयुक्त महासचिव रोशन भारद्वाज एवं डॉ. जितांसु चंदेल (सदस्य) अखिल भारतीय हिमाचल सामाजिक संस्था संघ के दो-दिवसीय वार्षिक अधिवेशन जोकि हिमाचल प्रदेश के घुमारवीं में सम्पन्न हुआ, में अपनी उपस्थिति दी । इस समारोह में भारत भर से 25 संस्थाओं ने भाग लिया।

अखिल भारतीय हिमाचल सामाजिक संस्था संघ नई दिल्ली सभी संस्थाओं के साथ मिलकर हिमाचल सरकार व भारत सरकार के सहयोग से सामाजिक सुधार का कार्य करती है। सभी संस्थाएं अपने-अपने विचार संघ के सामने रखती हैं तथा संघ पत्र-व्यवहार के साथ संस्थाओं द्वारा दिए गए सामाजिक सुधार कार्यों को सरकार से सम्मुख रखता है।

इस अवसर पर बागवानी में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित हरिमन शर्मा के घर जाकर उन्हें हिमाचल महासभा चंडीगढ़ का मोमेंटो, हिमाचली टोपी, शाल, एवं पटका देकर सम्मानित किया गया।हिमाचल महासभा चंडीगढ़ के सभी सदस्यों ने हरिमन शर्मा जी के साथ अपने विचार साझा किये तथा उनके बगीचे में जाकर उनकी बागवानी भी देखी। इस मौके पर उनसे आग्रह किया कि हिमाचल महासभा चंडीगढ़ आगामी प्रोग्राम में अपनी उपस्थिति जरूर दें। उन्होंने इस निवेदन को सहज स्वीकार करते हुए महासभा के कार्यों की प्रशंसा की। यह बात दीगर है कि हिमाचल महासभा के लिए यह बहुत ही खुशी का दिन रहा क्योंकि भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित हरिमन शर्मा ने इस मौके पर हिमाचल महासभा चंडीगढ़ की सदस्यता स्वेच्छा से ग्रहण की।