Monday, 16 November 2026
Breaking News
मुझे फख्र है अपने पत्रकार होने पर अनपढ़ होना भी एक योग्यता है! जीरकपुर में वंचित बच्चों के साथ मनाया गया बाल दिवस भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में हिमाचल पवेलियन का शुभारंभ दो दिवसीय बाल शिविर का उत्साहपूर्ण समापन नाटक “मर्द हूँ ना” का मंचन हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सेकंड संत गुरु रविदास गर्ल्स अंडर-19 कैश प्राइज़ वॉलीबॉल टूर्नामेंट का पोस्टर किया रिलीज़ वार्ड पीस मिशन ट्रस्ट ने मनाया बाल दिवस धरने-प्रदर्शन निर्धारित स्थलों पर हों, व्यापार और आजीविका की कीमत पर नहीं : हरीश गर्ग भारत विकास परिषद मानव सेवा और राष्ट्रीयता की भावना का जीवंत उदाहरण : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
चर्चा Trending

धर्म सम्मेलन में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय मूल्यों पर विस्तृत चर्चा की गई

Read in:Hindi

(MOREPIC1) फेस2न्यूज/चंडीगढ़

रामदरबार में धर्म सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हेमराज (प्रचारक), उत्तर क्षेत्रीय शारीरिक शिक्षण प्रमुख ने संघ की सौ वर्षों की यात्रा विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

सरदार बलजिंदर खैरा, नोडल ऑफिसर, सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेशन ट्रिब्यूनल, चंडीगढ़ प्रशासन ने श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष के महत्व पर प्रकाश डाला। बहन दीक्षा भनोट ने पंच परिवर्तन विषय पर प्रेरणादायक उद्बोधन दिया।

इस धर्म सम्मेलन में समाज के सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय मूल्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। उल्लेखनीय है कि यह धर्म सम्मेलन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ महानगर की 111 बस्तियों में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला का एक हिस्सा है।

0 Comments