Tuesday, 10 November 2026
Breaking News
FIRST STATE MASTERS ATHLETICS MEET TO BE HELD IN FEROZEPUR ON NOV 14-15 SUKHBIR BADAL ASSURES POWER WOULD BE SUPPLIED TO THE INDUSTRY AT THE RATE OF RS 5 PER UNIT THREE JUVENILE AMONG 7 HELD WITH RPG, 2 PISTOLS, 7.9KG HEROIN, 5KG OPIUM, 2.3KG ICE IN AMRISTAR  अजय कुमार अटवाल का शव रखकर किया चक्का जाम ROAD BLOCKADE STAGED FOR TWO HOURS WITH THE BODY OF AJAY ATWAL 23 FIRs REGISTERED OVER STUBBLE BURNING; 13 PERSONS BOOKED IN FEROZEPUR HINDUS URGE TOKYO BALLET TO DROP CULTURALLY INSENSITIVE BALLET “LA BAYADÈRE” AFTER TUNNEL COLLAPSE AT TARBELA ON THE INDUS, KBS SIDHU ASKS CENTRE TO PUT CHENAB–BEAS LINK UNDER PM's FIRST PRAGATI REVIEW NOMENCLATURE & DEPARTMENT’S NAME OF NEWLY SELECTED 245 ASSISTANT DISTRICT ATTORNEYS IN HARYANA UNDER LEGAL SPOTLIGHT SRI NAGAR ED ATTACHED IMMOVABLE PROPERTIES OF RS. 10.63 CRORES IN MISUSE OF PMEGP
Punjab Trending

अजय कुमार अटवाल का शव रखकर किया चक्का जाम

राज सदोष /अबोहर

करीब तीन सप्ताह पहले अबोहर के संत नगर निवासी अजय कुमार अटवाल की गोलियां मारकर हत्या किये जाने के बाद उसकी पार्थिव देह का कल पोस्टमार्टम होने के बाद उसका शव अबोहर पहुंचा. सैकड़ों लोगों ने शव यात्रा निकाली. शव को बाजार नंबर 12 के मुख्य चौक पर लाकर धरना लगाते हुए चक्का जाम कर दिया।

अजय को 27 सितम्बर को भगवान वाल्मीकि मंदिर के बाहर सरेआम गोलियां मार दी थी. जिसके बाद परिजनों द्वारा उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया. लेकिन 19 अक्टूबर को अजय की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक को इंसाफ दिलाने के लिए लोगों द्वारा उसका शव अस्पताल की मोर्चरी में रखकर लगातार धरना दिया गया और अजय को गोलियां मारने वाले व अन्य आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही थी। लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपियों पर कार्रवाई न होने पर परिवार ने हाईकोर्ट का सहारा लिया और उनके आदेशों पर ही मृतक अजय का पोस्टमार्टम करवाने के बाद आज उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

इधर करीब दो घंटे तक बाजार नंबर 12 के बाहर रोष प्रदर्शन करने के बाद प्रशासन द्वारा मांगें मान लिये जाने पर उसके परिजन मृतक अजय अटवाल का शव लेकर अंतिम यात्रा के लिए रवाना हो गए। जिसका आज देर शाम को मुख्य शिवपुरी में अंतिम संस्कार किय। धरना समाप्त होने के बाद बाजार में यातायात व्यवस्था भी सुचारु हो गई।

0 Comments