सेवा कार्य में एकजुट हुए समाज के प्रतिनिधि, गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने किया आयोजकों का सम्मान
मोहाली : श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर आयोजित चौथे रक्तदान शिविर में होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल, न्यू चण्डीगढ़ की टीम ने रक्त एकत्रित किया। गुरुद्वारा श्री गुरु अर्जन देव जी, सन्नी एन्क्लेव, खरड़ में आयोजित शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मानव सेवा के इस कार्य में योगदान दिया।
शिविर में इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, मोहाली की प्रो. अध्यक्ष रैनरीटा दचलवाल विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने मानव सेवा को ही परम सेवा का संदेश दिया है। रक्तदान से बड़ी सेवा कोई नहीं हो सकती, क्योंकि रक्तदान किसी जरूरतमंद को जीवन देने का माध्यम बनता है।
उनके अलावा भाजपा पंजाब के उपाध्यक्ष सरदार रंजीत सिंह गिल एवं जतिंदर मित्तल, भाजपा मोहाली जिला अध्यक्ष संजीव वशिष्ट, भाजपा पंजाब के कोषाध्यक्ष सुखविंदर सिंह गोल्डी, प्रदेश सचिव भानु प्रताप राणा और भाजपा महिला मोर्चा मोहाली की अध्यक्ष प्रीती राणा सहित विश्वास फाउंडेशन एवं विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की। शिविर में पहली बार रक्तदान करने वाली युवती रेवा भी विशेष रूप से प्रेरणास्रोत बनी। उसके इस कदम ने युवाओं में रक्तदान के प्रति जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान राजिंदर सिंह ने सभी अतिथियों का सिरोपा भेंटकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया। आर आर इनिशिएटिव की संस्थापक नवनीत कौर ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों तथा सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।