Tuesday, 11 August 2026
Breaking News
CHANDIGARH SECTOR 35 SHOWROOM BASEMENT TRIGGERS FIRE DUE TO SHORT CIRCUIT SEVEN LINKED TO CROSS-BORDER SUPPLY NETWORKS HELD WITH 10 PISTOLS, 1KG HEROIN, ONE DRONE  WARRING BIDS FAREWELL TO CM MANN,  SAYS GOOD RIDDANCE,  PREDICTS THIS TO BE HIS LAST VIDHAN SABHA SESSION PUNJAB LEGISLATIVE ASSEMBLY PASSES PGST AMENDMENT BILL, 2026 TO EASE COMPLIANCE AND BOOST TRADE  ENERGY DEPARTMENT EMPLOYEES CALL OFF THREE-DAY STRIKE FOLLOWING ASSURANCE BY ENERGY MINISTER ANIL VIJ BRITISH HIGH COMMISSION TAKES VISA FRAUD AWARENESS CAMPAIGN TO GRASSROOTS IN LUDHIANA BATHINDA MAYOR FEELS DEEPLY IMPRESSED BY TANTIA GROUP ACTIVITIES TEEJ MELA: SWINGS, GIDDHA-BHANGRA, KIKLI, PUNJABI DELICACIES SET THE MOOD DESIGNATED “HINDU PRAYER ROOM” SOUGHT IN TAXPAYER-FUNDED NZ UNIVERSITIES OF AUCKLAND & WAIKATO CENTRAL SANSKRIT UNIVERSITY HOSTS NATIONAL SEMINAR, BOOK RELEASE AND SPECIAL FELICITATION
Punjab

सत्यम कॉलेज फॉर गर्ल्स में आयोजित किया गया बाल दिवस कार्यक्रम

Read in:English

अबोहर, (दलीप) श्री गंगानगर हाइवे मार्ग पर स्तिथ सत्यम कॉलेज फॉर गर्ल्स में बाल दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया, जिसमें कॉलेज की छात्राओं के अतिरिक्त आसपास के सरकारी स्कूलों की छात्राओं एव बच्चो ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर कर्नल रणवीर सिंह (एन.सी.सी डिप्टी मलोट) शेर सिंह संधू और प्रदीप कुमार, (एम.आर कॉलेज फाजिल्का) उपस्थित हुए।उपस्थित बच्चों को बाल दिवस पर संदेश देते हुए उन्होंने सभी उपस्थिति को शुभकामनाएं दी, इस मौके पर कॉलेज चेयरमैन बलराम खाटीवाल ने बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला, कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा गिद्दा, भंगड़ा, बोलिया, टप्पे, राजस्थानी घूमर आदि प्रस्तुति की।
इसके अतिरिक्त बच्चों का मॉडलिंग मुकाबला प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया, जिसमें कॉलेज के अतिरिक्त आसपास के सरकारी स्कूलों की छात्राओं ने भाग लिया, कार्यक्रम के दौरान प्रश्न उत्तर प्रतियोगिताएं करवाई गई, जिसके आधार पर बेहतरीन पर्सनैलिटी छात्र चुने गए जिसमें सिमरन पहले स्थान पर श्वेता और वीरपाल कौर दूसरे स्थान पर रही, मनप्रीत कौर तीसरे स्थान पर रही इन छात्राओं को विशेष तौर पर कालेज की ओर से विशेष सम्मानित किया गया।

15,596 articles
View all articles