Friday, 11 September 2026
Breaking News
KATARIA REVIEWS ANTI-DRUG EFFORTS; DIRECTS CHANDIGARH POLICE TO TAKE STRICT ACTION AGAINST DRUG PEDDLERS CONGRESSMEN SEEK URGENT DISMISSAL,ARREST OF HARPAL CHEEMA भाजपा शुरू करेगी एंटी ड्रग्स ड्राइव यात्रा, पंजाब प्रदेश की हरेक विधान सभा क्षेत्र तक पहुंचेगी यह यात्रा  MAJOR BREAK THROUGH BY ARRESTING ACCUSED INVOLVED IN A ROBBERY CASE CHANDIGARH POLICE NABS ACCUSED WITH 22.52 HEROIN RIMC ADMISSION OPEN FOR JULY 2027 TERM; ENTRANCE EXAM ON DECEMBER 6 SENIOR JOURNALISTS FORUM TO CELEBRATE FIRST ANNIVERSARY ON SEPTEMBER 13 ABOHAR EXCLUDED FROM ‘RANGLA PUNJAB’ GRANTS, MLA SLAMS AAP GOVT INJURED ALEXANDRINE PARAKEET FOUND IN DISTRESS, HANDED OVER TO WILDLIFE DEPARTMENT TWO DUBAI-RETURNEES HELD FOR PLOTTING TARGET KILLING; 2 PISTOLS RECOVERED
Punjab Trending

भाजपा शुरू करेगी एंटी ड्रग्स ड्राइव यात्रा, पंजाब प्रदेश की हरेक विधान सभा क्षेत्र तक पहुंचेगी यह यात्रा 

एंटी ड्रग्स ड्राइव की शुरुआत करेंगे अध्यक्ष नवीन और समापन करेंगे गृह मंत्री अमित शाह।

अखिलेश बंसल/ चंडीगढ़ 

भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब प्रदेश को नशामुक्त करने के लिए योजना तैयार की है, जो कि एंटी ड्रग्स ड्राइव यात्रा के बैनर तले पंजाब में धमाकेदार एंट्री के साथ शुरुआत करेगी। प्रदेश के 4 जगहों से शुरु होकर एंटी ड्रग्स ड्राइव यात्रा, पंजाब प्रदेश की हरेक विधान सभा क्षेत्र तक पहुंचेगी। इस यात्रा को हरी झंडी भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन जी देंगे, जबकि गृह मंत्री अमित शाह समापन करेंगे।

यह बताया शेड्यूल: पंजाब में भाजपा नशा मुक्त पंजाब यात्रा 18 सितंबर से शुरुआत करेंगे, जिसका शुभारंभ अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे। इस एंटी ड्रग्स ड्राइव यात्रा की अवधि 13 दिन होगी। यात्रा राज्य की सभी 117 विधानसभा सीटों को कवर करेगी। एंटी ड्रग्स ड्राइव यात्रा के लिए 4 अलग-अलग रूट तय किए गए हैं। यात्रा करीब 4 हजार किलोमीटर का सफर तय करेगी और जालंधर में इसका समापन होगा। जिसमें अमित शाह शामिल होंगे।

*विभिन्न एंगल से होगी बातचीत:* यात्रा के दौरान नशा पीड़ित परिवारों, एनजीओ, स्पोर्ट्स क्लबों और गांव कमेटियों से जुड़े लोगों से मुलाकात की जाएगी। उनसे बातचीत कर उनकी समस्याओं और मुद्दों को समझने की कोशिश की जाएगी। ताकि उन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जा सके उन रास्तों को चिन्हित किया जाएगा जिन रास्तों और जिन साधनों से नशे की एंट्री हो रही है।