Sunday, 06 September 2026
Breaking News
PUNJAB CABINET APPROVES THREE KEY FOODGRAIN POLICIES FOR KHARIF 2026-27 FARMERS BREAK POLICE BARRICADES OUTSIDE SANGRUR SSP OFFICE, CLASH WITH POLICE 'GOPAL VATIKA' AND 'GAU-GOPAL PARIKRAMA' INAUGURATED AT GAUSHALA NEPHEW KILLS AUNT BY HITTING HER HEAD WITH STICKS PROUD MOMENT FOR PUNJAB: FOUR AFPI CADETS COMMISSIONED AS LIEUTENANTS IN INDIAN ARMY  GRAND OPENING OF TENT DECOR INDIA 2026 IN CHANDIGARH DRAWS HUGE CROWD ON DAY ONE SGPC CHIEF, RAJA WARRING VISIT MOHANJIT IN HOSPITAL, PROTEST ANNOUNCED OUTSIDE SSP OFFICE ONE THOUSANDS UNITS OF BLOOD COLLECTED AT CGC UNIVERSITY & KARAN GILHOTRA FOUNDATION CAMP; GOVERNOR KATARIA LAUDS INITIATIVE HARSHVARDHAN GODARA WINS GOLD IN WORLD POWERLIFTING CHAMPIONSHIP FOLLOWING THE TEACHINGS OF LORD KRISHNA, YOUTH SHOULD BRING GLORY TO HARYANA AND INDIA IN EVERY FIELD ACROSS THE WORLD : CM NAYAB SINGH SAINI 
Chandigarh Trending

श्रीमद्भागवत भारतीय वाङ्मय का मुकुटमणि है : श्री बांके बिहारी पचौरी जी महाराज

फेस2न्यूज /चण्डीगढ़

भागवत पुराण हिन्दुओं के अट्ठारह पुराणों में से एक है। इसे श्रीमद्भागवतम् या केवल भागवतम् भी कहते हैं। इसका मुख्य वर्ण्य विषय भक्ति योग है, जिसमें कृष्ण को सभी देवों का देव या स्वयं भगवान के रूप में चित्रित किया गया है। इसके अतिरिक्त इस पुराण में रस भाव की भक्ति का निरुपण भी किया गया है।

परंपरागत तौर पर इस पुराण के रचयिता वेद व्यास को माना जाता है। ये कहना था कथावाचक श्री बांके बिहारी पचौरी जी महाराज का, जो श्री प्राचीन शिव मंदिर, सेक्टर 23-डी में श्रीमद् भागवत कथा कहते हुए इसकी व्याख्या कर रहे थे। श्रीमद्भागवत भारतीय वाङ्मय का मुकुटमणि है। भगवान शुकदेव द्वारा महाराज परीक्षित को सुनाया गया भक्तिमार्ग तो मानो सोपान ही है।

मंदिर सभा के प्रधान रजनीश कालिया, महासचिव नरिन्दर सिंह डडवाल एवं गिरीश शर्मा ने बताया कि मंदिर में वार्षिक मूर्ति स्थापना के अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा रखी गई थी। अंतिम दिन सुबह ध्वजारोहण व हवन-यज्ञ हुआ तथा श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ जी की चौकी का भी आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुनीष धंजल एवं उनकी पार्टी ने भजन संध्या की प्रस्तुती दी । अंत में अटूट भंडारे का आयोजन भी किया गया।