Sunday, 04 October 2026
Breaking News
आया रे खिलौने वाला खिलौने लेकर आया रे..., मेमरीज़ ऑफ रफ़ी साहिब में सजी सुरों की महफिल CROSS-BORDER ARMS & EXPLOSIVES SUPPLY NETWORK BUSTED IN AMRITSAR; ONE HELD WITH AK-47 RIFLE, TWO HAND GRENADES  SOUTH WESTERN AIR COMMAND ORGANISES SEKHON IAF MARATHON 2026 DELHI EOW ARRESTED ACCUSED INVOLVED IN FORGED GOV DOCUMENTS ARRESTED AFTER MULTI-STATE TRACKING  MANKIND PHARMA CONTRIBUTED RS. 1 CRORE TO BRAVO CAPTAIN SMIT MACHCHHAR, SAVING LIVES OF PASSENGERS HIMACHAL RESIDENT SENTENCED TO 10 YEARS RIGOROUS IMPRISONMENT, PROCURING DRUGS FROM UK, FRANCE AND GERMANY THREE VEHICLES BURNT AT A EUNUCH’S DERA NEAR SADULSHEHAR; GOLD AND CASH MISSING THE CHIEF ELECTION COMMISSIONER SHOULD RESIGN:-KUMARI SELJA NO COMPROMISE ON CONSTITUTIONAL RIGHTS OF MERIT AND RESERVATION:-KUMARI SELJA
Entertainment Trending

आया रे खिलौने वाला खिलौने लेकर आया रे…, मेमरीज़ ऑफ रफ़ी साहिब में सजी सुरों की महफिल

फेस2न्यूज/ चण्डीगढ़

सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था इमैजिनेशन एंड सिंगिंग सोल्स द्वारा आज सुरों के बादशाह स्व. मोहम्मद रफी की स्मृति में एक संगीतमय संध्या मेमरीज़ ऑफ रफ़ी साहिब का मिनी टैगोर थियेटर में आयोजन किया गया।

इस अवसर पर यादगार-ए-रफी सोसायटी के बी.डी. शर्मा तथा प्रसिद्ध क्विज मास्टर किशोर कुमार शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
शहर के कलाकारों की ओर से रफी साहब के अमर गीत प्रस्तुत कर उन्हें संगीतमय श्रद्धांजलि दी। इस खास अवसर पर विशेष अतिथि बी डी शर्मा और किशोर कुमार शर्मा ने क्रमश: यहां मैं अजनबी हूं और अभी तो रात बाकी है गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में ‘चाहूंगा मैं तुझे सांझ सवेरे’, ‘जाने क्यों लोग मोहब्बत किया करते हैं’, ‘देखा है तेरी आंखों में’, ‘सौ बार जनम लेंगे’, ‘दर्द-ए-दिल दर्द-ए-जिगर’, ‘ये दुनिया ये महफिल’, ‘जॉन जानी जनार्दन’, ‘खुली पलक में झूठा गुस्सा’, ‘सुहानी रात ढल चुकी’, ‘आया रे खिलौने वाला’ सहित रफी साहब के अनेक लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए जाएंगे।

इसके अलावा ‘छुप गए सारे नजारे’, ‘दीवाना हुआ बादल’, ‘लाखों हैं निगाह में’, ‘ये रेशमी जुल्फें’, ‘साथ हो तुम आवाज हूं मैं’, ‘मेरे दोस्त किस्सा ये क्या हो गया’, ‘तू बेमिसाल है तेरी’, ‘नागिन सा रूप है तेरा’ और ‘तेरी जो आंख का जो इशारा न होता’ जैसे गीत भी कार्यक्रम का आकर्षण रहे।