Wednesday, 11 November 2026
Breaking News
अनाज मंडी में धान की खरीद न होने पर किसान कल करेंगे चक्का जाम KVK PROMOTES PADDY STRAW MULCHING IN GARLIC CULTIVATION TO CHECK STUBBLE BURNING DESTITUTE WOMAN SENT TO TAPOVAN ASHRAM JOINT TOBACCO CONTROL RAID CONDUCTED IN CHANDIGARH; VIOLATORS FINED, CIGARETTES SEIZED AND DESTROYED FARMERS THREATEN TO BLOCK ROADS TOMORROW OVER FAILURE TO PROCURE PADDY AT ABOHAR VISHNUDUTT SELECTED FOR SHRI DHANPAT SINGH SANGI LIFETIME ACHIEVEMENT AWARD 2026 MOHALI CBI COURT CONVICTED FORMER SSP IN 34-YEAR-OLD TRANSPORTER AMRIK SAKRI DISAPPEARANCE CASE KBS SIDHU RELEASES GEOGRAPHY DETERMINES HISTORY, A FREE ANTHOLOGY ON INDIA’S GEOSTRATEGY THREE KILLED, 24 INJURED AS PRTC BUS OVERTURNS AFTER HITTING OVERBRIDGE IN SANGRUR SUPREME COURT ASKS HIGH COURT TO FIRST DECIDE LEGAL STANDING OF PIL PETITIONER IN ANKUR YOSEPH NARULA CASE
Punjab Trending

अनाज मंडी में धान की खरीद न होने पर किसान कल करेंगे चक्का जाम

राज सदोष /अबोहर

अबोहर की अनाज मंडी में धान की फसल की पिछले कई दिनों से खरीद न होने पर किसानों में भारी रोष पाया जा रहा है। इसी के चलते भारतीय किसान यूनियन खोसा सहित अन्य किसान यूनियनों के पदाधिकारियों ने प्रशासन व माकेर्ट अधिकारियों को चेतावनी दी है कि अगर मंडी में कल शाम 5 बजे तक धान न खरीदी गई तो पूरी मार्केट कमेटी को ही धान से भर देगें और नेशनल हाईवे पर धरना लगाने को मजबूर होंगें।

वहीं किसानों संग बैठक करते हुए मार्केट कमेटी चेयरमैन व अबोहर के तहसीलदार ने इस विषय में डीसी से बात करके किसानों की समस्या को कल शाम तक हल करने का समय मांगा है।

किसानों ने पंजाब की आप सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार किसानों की बिल्कुल परवाह नहीं है. किसान पिछले कई कई दिनों से मंडियों में धान की फसल लेकर बैठा है लेकिन उनकी खरीद नहीं हो रही और जो किसान अधिकारियों को धान की फसल के बदले में काट देते हैं केवल उन्हीं की फसल खरीदी जाती है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में बदलाव लाकर यहां के लोग पछता रहे हैं। क्योंकि अब मार्केट कमेटी में जो अधिकारी मौजूद हैं उन्हें सरकार का बिल्कुल भय नहीं है। उन्होंने कहा कि मार्केट कमेटी की कुर्सियों पर वो लोग बैठे हैं जिन्हें मंडी में आने का रास्ता तक मालूम नहीं है। उन्हें इस मंडी की कमान सरकार ने सौंप दी है उन्हें किसानों व उनकी परेशानियों का पता ही नहीं।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शीघ्र ही मंडी में धान लेकर बैठे किसानों की फसल ना खरीदी गई तो वे मेन सड़कों पर अपनी फसल लेकर बैठने को मजबूर होंगे चाहे इसके लिए उन्हें जेलों में ही सजा क्यों न काटने पड़े।

0 Comments