Wednesday, 25 November 2026
Breaking News
"मोटा भाई", छोटा भाई और पंजाब नूरा कुश्ती का शानदार और रोचक प्रदर्शन BJP AND SHIROMANI AKALI DAL RESOLVE TO MAKE PUNJAB DRUG-FREE AND FREE FROM GANGSTERISM TWO-DAY-LONG CASO CONDUCTED IN GURDASPUR AND BATALA, 248 HELD WITH 1.9KG HEROIN  PUNJAB TO CONDUCT CIVIL DEFENCE AIR RAID.  BLACKOUT MOCK EXERCISES ACROSS STATE ON NOVEMBER 27  SOMANY CERAMICS OPENS ITS ‘ATELIER’ SHOWROOM IN GURUGRAM TWO DRUG PEDDLERS ARRESTED FOR SELLING HEROIN IN SMALL SACHETS TO YOUTH IN KALKA-PINJORE VILLAGES CHANDIGARH POLICE PO CELLS NABS FIVE PROCLAIMMED OFFENDERS CBI APPREHENDS TWO CGST SUPERINTENDENTS IN BHUBANESWAR IN A BRIBERY CASE NCB CHANDIGARH SECURES CONVICTION OF TWO INTERSTATE CHARAS TRAFFICKERS, 10 YEARS EACH IN 3.800 KG SEIZURE CASE
Entertainment Trending

नूरा कुश्ती का शानदार और रोचक प्रदर्शन

मनमोहन सिंह ‘दानिश’

दोस्तो आप लोगों ने टीवी पर नूरा कुश्ती के अद्भुत मुकाबले देखे होंगे। एक पहलवान दूसरे को पीटता है, कभी लातों से कभी घूंसों से और कभी कुर्सी उसके सर पर मार देता है। पर पहलवान के शरीर से खून का एक भी कतरा नहीं गिरता। फिर वह उठता है इसी तरह पहले पहलवान को पीटता है। कुश्ती का परिणाम पहले से तय होता है कि किसे जितना है।

कुछ ऐसा ही मंज़र हमें हिमाचल विधानसभा में देखने को मिलता है। वहां भी मुकाबला बराबर का होता है। एक ने प्रदेश की ज़मीनें धड़ाधड़ बेच कर धारा 118 की धज्जियां उड़ाई तो दूसरा पीछे क्यों रहता। उसने और तेजी से उसका बंटाधार किया। बेचारे डॉक्टर परमार साहिब की आत्मा तो रो रही होगी। पर इसकी परवाह किसे है। आत्म रोए या हँसे।

हमें तो अपने खुद के बुजुर्गों के रोने की परवाह नहीं, तो हम क्या जाने कौन डॉक्टर परमार। हमारे लिए वो एक बुत है जो शिमला के रिज पर लगा है और हमें साल में एक आध बार जा कर उस पर फूल मालाएं चढ़ानी होती हैं। यह काम भी हम श्रद्धा से नहीं अपितु मजबूरी में करते हैं। कहीं जनता हमारे खिलाफ न हो जाए।

हिमाचल की जमीनों को बचाने के लिए डॉक्टर परमार जो प्रयास किया था वह विफल होता नज़र आ रहा है। प्रदेश के दोनों दल अब हिमाचल को बचाएं या अपनी जेब भरें।

उन्होंने तो पूरी तरह से योजना बना कर हिमाचल को बेचने का प्रोग्राम बनाया है। पहले यूनिवर्सिटी खोलो, फिर कुछ साल तक उसके नाम का फट्टा लगा के रखो और बाद में उसे होटल या टूरिस्ट रिज़ॉर्ट में बदल दो। और नहीं तो फ्लैट बना कर बेचो। तुम भी ऐश करो हम भी करते हैं। इस काम के लिए प्रदेश के लोग इन दोनों दलों को बार बार पांच पांच साल दे ही देते हैं।

तीसरा कोई है नहीं। तो यह भाईचारा चलता रहता है। विधानसभा में नूरा कुश्ती ज़रूर होती है। बाकी अपने रिश्तेदारों को चुनाव जीताने के लिए भी दोनों दलों के नेता आपस पार्टी के इंटरेस्ट से ऊपर उठ कर एक दूजे की सहायता भी करते हैं।

दोनों दल इस बात का खास ख्याल रखते हैं कि जिस ज़मीन में दोनों दलों के लोगों की रुचि हों या जिसका लाभ हम दोनों को होता हो या उस खरीद,- ओ – फरोख्त में दोनों जुड़े हों, तो उस मुद्दे को दबाने में सत्ता और प्रतिपक्ष आपसी सहमति बना लेते हैं । जैसे सोलन में एक कॉलोनी की बात हो या चैल रोड पर एक बाबा को कौड़ियों के भाव ज़मीन देने का मामला, ऐसी बातों को दोनों ही हवा नहीं लगने देते।

जहां तक लाेगों की बात है तो उनका ध्यान बंटाना कोई बड़ी बात नहीं। बाकी कुर्सी एक पास रहे या दूसरे के कोई फर्क नहीं पड़ता। बस इन लाल झंडे वालों से सावधान रहने की ज़रूरत है। ये न खुद खाते हैं किसी को खाने देते हैं। जहां तक प्रदेश के कर्मचारियों या पेंशन भोगियों की बात है तो वे बेचारे तो उस पैसे को भी सरकार का अहसान या तोहफा मान कर खुश हो जाते हैं जो उनका अपना बकाया सरकार की तरफ रहा होता है। इतना ही नहीं फिर इनकी यूनियन की बैठक में सरकार के प्रति आभार जताने के लिए धन्यवाद प्रस्ताव भी पास किया जाता है।

खैर फिलहाल लाल झंडे वालों के हाथ सत्ता जाने की रत्ती भर भी संभावना नहीं। पर दुश्मन का कोई भरोसा नहीं। उनका तो एक विधायक भी खतरनाक साबित होता है। चलो फिलहाल निश्चिंत रहो और पिओ एक एक जाम इस “नूरा कुश्ती” के नाम। 

0 Comments