Tuesday, 28 July 2026
Breaking News
पंजाब को इंग्लैंड, फिनलैंड, न्यूजीलैंड आइसलैंड बनाने की जगह आप सरकार ने बना दिया धरना-लैंड, नशा-लैंड, गैंगस्टर-लैंडः ढिल्लों  VIGILANCE BUREAU ARRESTS SDO FOR ACCEPTING BRIBE OF RS. 8 LAKH BIG RELIEF FOR PMAY-U 2.0 BENEFICIARIES, HARYANA CUTS STAMP DUTY AND REGISTRATION CHARGES FOR PMAY-U 2.0 BENEFICIARIES AHEAD OF SHAHEED BHAGAT SINGH’S 119TH BIRTH ANNIVERSARY, FOUNDATION SEEK URGENT HEARING OF PETITION HARYANA’S TWO MUNICIPAL CORPORATIONS ‘FAIL’ MINIMUM POPULATION TEST STRIKE BY SANITATION STAFF CALLED OFF FOLLOWING SUCCESSFUL DELIBERATIONS BETWEEN GOVT & UNION REPRESENTATIVES: HARJOT SINGH BAINS PADMA BHUSHAN TARLOCHAN SINGH HONORED WITH THE FIRST DR. RATTAN SINGH JAGGI MEMORIAL AWARD  KHARAR-BASED YouTuber, WHO CIRCULATED VIRAL VIDEO OF FAKE DEATH, REMAINS AT LARGE DOUBLE TRIUMPH IN POETRY AND DANCE: CHOREOGRAPHER SREE DASGUPTA HONORED WITH 'BANGLAR ADITIYA GAURAV SAMMAN 2026' PSFC CHAIRMAN BAL MUKAND SHARMA DIRECTS TECH UPGRADATION & BETTER MONITORING OF NUTRITION GARDENS
Punjab Trending

पंजाब को इंग्लैंड, फिनलैंड, न्यूजीलैंड आइसलैंड बनाने की जगह आप सरकार ने बना दिया धरना-लैंड, नशा-लैंड, गैंगस्टर-लैंडः ढिल्लों 

पंजाब को कर्ज में डुबोया, अब 10 हजार करोड़ रुपया कर्ज लेने की फिराक में सरकार, मायनिंग से 20 हजार करोड़ रुपया लाने वाले केजरीवाल बताएं कहां है सारा पैसाः ढिल्लों भाजपा द्वारा जिला के नवनियुक्त प्रधान नरिंदर गर्ग नीटा के पद ग्रहण समारोह की शुरुआत करने, बरनाला हंडियाया मार्ग पर बने *पंडित दीन दियाल उपाध्याय भवन* का किया उद्घाटन करने तथा लाठीचार्ज का शिकार हुए सफाई सेवकों का हाल जानने प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बरनाला पहुंचे थे केवल सिंह ढिल्लों

अखिलेश बंसल/ बरनाला।

प्रदेश की आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब का सत्यानाश कर दिया है, लॉ-एंड-आर्डर की स्थिती नियंत्रण से बाहर है, माली हालत पूरी तरह से खतरे में है और प्रदेश को पूरी तरह से कर्ज में डुबो दिया है। इंग्लैंड, फिनलैंड, न्यूजीलैंड आईसलैंड बनाने की जगह पंजाब सरकार ने प्रदेश को धरना लैंड, नशा लैंड, गैंगस्टर लैंड बना दिया है। यह बात भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष स. केवल सिंह ढिल्लों ने कही है। वह भाजपा द्वारा जिला के नवनियुक्त किए गए प्रधान नरिंदर गर्ग नीटा के पद ग्रहण समारोह की शुरुआत करने, बरनाला हंडियाया मार्ग पर बने *पंडित दीन दियाल उपाध्याय भवन* का उद्घाट्न करने तथा बरनाला में लाठीचार्ज का शिकार हुए सफाई सेवकों का हाल जानने मंगलवार को बरनाला पहुंचे थे। ढिल्लों का भाजपा द्वारा दी गई प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेवारी मिलने पर शहरवासियों ने भव्य अभिनंदन किया।

पीएम मोदी बनाना चाहते हैं देश व पंजाब को सशक्त

ढिल्लों ने कहा आज देश के प्रधानमंत्री ने बड़ा कानून पारित किया है, जिसमें पेपर लीक होने पर आरोपी के खिलाफ 10 साल की सजा और 10 करोड़ का जुर्माना रखा है। गत दिनों हुए नीट पेपर के लीकेज के मामले में सीबीआई के माध्यम से 13 व्यक्तियों को शक के घेरे में लिया है। उन्होंने कहा पीएम मोदी जी देश और पंजाब को लेकर चिंतित है। वे देश को सशक्त देश बनाना चाहते हैं और पंजाब को देश का पहले से भी ज्यादा सुंदर प्रदेश बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार को प्रधानमंत्री से पंजाब से जुड़े दर्जनों मुद्दों को लेकर उन्होंने खास भेंट की है। जिन्होंने वादा किया है कि पंजाब के लिए जो भी करना पड़े, भारतीय जनता पार्टी पंजाब के लिए समर्पित रहेगी। कुछ दिन पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जालंधर आए थे। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी जी ने पंजाब को 10000 करोड़ से ज़्यादा के प्रोजेक्ट दिए। जिनमें पंजाब के लिए 6000 करोड़ से ज़्यादा के प्रोजेक्ट दिए हैं, चंडीगढ़ को 4000 करोड़ से ज़्यादा के प्रोजेक्ट दिए हैं। उसी दिन वे हरियाणा के जींद पहुंचे जहां उन्होंने मौजूद किसान नेताओं को 24 फसलें और सुविधाएं दीं।

कर्ज में डूबा पंजाबः

पंजाब भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष स. केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि झाड़ू सरकार ने पहले सवा सौ करोड़ रुपया कर्ज लिया था, अब फिर से एक हजार करोड़ रुपया कर्ज लिया है। गत 60 वर्ष में पंजाब पर 2.62 हजार करोड़ रुपए कर्ज था लेकिन भगवंत मान सरकार ने साढे चार साल के अंदर वह कर्ज साढ़े चार हजार करोड़ रुपए पर पहुंचा दिया है। कर्ज लेने का मामला यहीं बस नहीं हुआ, अब बिजली के एवज में 10 हजार करोड़ रुपया कर्ज लेने की फिराक में हैं।

आप की सरकार दोगलीः ढिल्लों

ढिल्लों ने कहा नीट पेपर के लीक होने को लेकर आप वाले दिल्ली जंतर-मंतर पहुंच गए, वहां जाकर केन्द्र के शिक्षामंत्री के इस्तीफे की मांग की, लेकिन अपने पंजाब के फरीदकोट में ही फारमेसी पेपर के लीक होने पर सरकार की दोगली नीती ने चुप्पी साध ली। उन्होंने कहा केन्द्र से पंजाब में 14 लाख करोड़ रुपया आ चुका है। केजरीवाल कहता था कि वह मायनिंग से 20 हजार करोड़ रुपया लाएगा, लेकिन सिर्फ 600 करोड़ रुपया बताया जा रहा है। वह 19400 करोड़ रुपया कहां गया। रेवेन्यू कहां गया इसकी जांच भाजपा सरकार कराएगी और केंद्र द्वारा भेजे गए एक-एक पैसे का हिसाब होगा।

सपने दिखाने में माहिर केजरीवाल व पार्टीः

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ढिल्लों ने कहा कि पंजाब को इंग्लैंड, फिनलैंड और दूसरे देशों जैसा खूबसूरत राज्य बनाने का सपना दिखाकर सत्ता में आई आम आदमी पार्टी की सरकार ने राज्य को ड्रग-लैंड, गैंगस्टर-लैंड, माइनिंग-लैंड बना दिया है। किक्कली पाने वाले मुख्यमंत्री ने पंजाब का बुरा हाल कर दिया है। हमारा रंग-बिरंगा पंजाब देश में नंबर वन हुआ करता था, जो आज 22वें नंबर पर चला गया है। सरकार की शह पर पंजाब पूरी तरह से नशे की गिरफ्त में है, फिरौतियां ली जा रही हैं, गैंगस्टर वाद जोरो पर है, शिक्षा और सेहत सहूलतों का दिवाला निकाल दिया है। पंजाब में इस समय गैंगस्टर और ड्रग्स का बोलबाला है। मैं जगराओं में एक बूढ़ी मां से मिला, जिसने मुझे बताया कि उसके पांच बेटे थे, सब ड्रग्स से मर गए। बरनाला में सफाई कर्मचारियों को सफाई कर्मचारियों ने लाठियों से पीटा। पंजाब में हर दिन कत्लेआम हो रहा है, कोई व्यापारी नहीं, कोई किसान नहीं, कोई कर्मचारी नहीं, कोई युवा नहीं, कोई वर्ग सुरक्षित नहीं है।

झूठे वादे करने में माहिर सरकारः

ढिल्लों ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि झाड़ू बनाने वाले कहते थे कि धनौला में कॉलेज बनाएंगे, ठीकरीवाल नर्सिंग कॉलेज होगा, मस्तुआना साहिब में भी कहते थे कि मेडिकल कॉलेज बनेगा। वहां मेडिकल कॉलेज क्या बनना था, जो नींव का पत्थर था उसे भी खोदकर ले गए और वहां धान की बोआई कर दी। ढिल्लों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से पूछा है कि प्रदेश के लोगों को बताया जाए कि राज्य के 16 कॉलेज कहां गए।

केजरीवाल अहमद शाह अब्दाली: ढिल्लों।

ढिल्लों ने कहा कि आम आदमी पार्टी, जो राज्य के लिए आप-दा बन गई है। मुगलों के राज्य में अहमद शाह अब्दाली ने देश को लूटा था और आज केजरीवाल पंजाब को लूटने आया हैं। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज उत्तर प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र को छोड़कर हर राज्य तरक्की कर रहा है। झाड़ू वालों द्वारा केन्द्र से करोड़ों रुपया लेने के बावजूद पंजाब ही पीछे है। उन्होंने अपील की कि पंजाब ने अकालियों को मौका दिया, कांग्रेस को मौका दिया और झाड़ू बनाने वालों को मौका दिया। भारतीय जनता पार्टी को आखिरी मौका दें। अगर राज्य के लोग भविष्य में भाजपा के अलावा किसी और को चुनते हैं तो उनसे वोट नहीं मांगा जाएगा।

अधूरे प्रोजेक्ट पूरे होंगे: ढिल्लों।

केवल ढिल्लों ने कहा कि बरनाला में बड़े अस्पताल और मेडिकल कॉलेज समेत सभी अधूरे प्रोजेक्ट पूरे किए जाएंगे। बरनाला में लंबे रूट की ट्रेनें नहीं हैं, यहां तक कि जहाज भी नहीं रुकेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने आपको बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है, आपके सिर पर ताज रखा है, जिससे आप बरनाला को पंजाब का नंबर वन शहर बनाएंगे। हंडियाया में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनना था, लेकिन बदलाव लाने वालों ने लोगों को सुविधाओं से वंचित रखा।

पंजाब सरकार बरनाला से चलेगी: नरेंद्र नीटा

भारतीय जनता पार्टी के नए बने जिला अध्यक्ष नरेंद्र गर्ग नीटा ने मंच से ऐलान किया कि जैसे ही राज्य में भाजपा सत्ता में आएगी, केवल सिंह ढिल्लों पंजाब के मुख्यमंत्री होंगे और सरकार बरनाला से चलेगी। नीता ने कहा कि हाल ही में जब प्रधानमंत्री ने राज्य के योग्य अध्यक्ष पद के लिए पंजाब में सर्वे कराया, तो यह भी पूछा गया कि कौन सा योग्य नेता पंजाब के किसानों, व्यापारियों, गरीबों और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा कर सकता है, तो केवल एक ही नाम सामने आया, सरदार केवल सिंह ढिल्लों। मालवा का यह हीरा, सरदार केवल सिंह, दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के पंजाब को एक शक्तिशाली राज्य बनाने के सपनों को पूरा कर रहा है। नीता ने कहा कि मालवा के लोग बहुत भावुक हैं, साल 2022 में हम आम आदमी पार्टी के नारे और चुटकुले सुनकर भ्रष्ट लोगों की सरकार लाए। हम पांच साल से यही झेल रहे हैं। अगर कोई अपना अधिकार मांगता है, तो उसके हाथ-पैर लाठियों से तोड़ दिए जाते हैं। उसके बाल नोच लिए जाते हैं, उसकी पगड़ी ऊपर चढ़ा दी जाती है। मैं इस मंच से अनुरोध करती हूं कि जब 2027 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आएगी, तो मुख्यमंत्री सरदार केवल सिंह ढिल्लों होंगे और सरकार चंडीगढ़ में नहीं बल्कि बरनाला में होगी।

जिला के भवन व कार्यालय का किया उद्घाट्नः

भाजपा के नवनियुक्त प्रधान नरिंदर गर्ग नीटा के पद ग्रहण समारोह के शुरु करने और मुबारकबाद देने पहुंचे भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में बरनाला हंडियाया मार्ग पर बने पंडित दीनदयाल उपाध्याय भवन का उद्घाटन किया। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भारत माता की जय और हर-हर महादेव के जयकारों का जयघोष किया। कार्यालय का उद्घाटन करने अंदर दाखिल हुए स. ढिल्लों का तिलक से अभिषेक जिला भाजपा के नवनियुक्त प्रधान नरिंदर गर्ग नीटा की धर्मपत्नी एवं नवनिर्वाचित नगर निगम पार्षद श्रीमति स्नेह लता उर्फ ममता गर्ग ने किया। उसके बाद जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर जिलाध्यक्ष नरिंदर गर्ग नीटा को आसीन किया। इस अवसर पर जोनल इंचार्ज दियाल सिंह सोढ़ी, पूर्व जिलाध्यक्ष यादविंदर शंटी, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नीटा गर्ग के पिता श्री रघुबीर प्रकाश गर्ग, प्रेम प्रीतम जिंदल, एमसी राजू चौधरी, एमसी धर्म सिंह फौजी, सुभाष मक्कड़ा, अशोक कुमार मित्तल, एडवोकेट जीवन मोदी, सिविल डिफेंस बरनाला के चीफ वार्डन महिंदर कुमार कपिल के अतिरिक्त गीता भवन और बालाजी ट्रस्ट सहित कई समाजसेवी एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने केवल सिंह ढिल्लों का अभिनंदन किया और नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नरिंदर गर्ग नीटा को बधाई व शुभकामनाएं दी।