Sunday, 18 October 2026
Breaking News
फर्जी ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी, खाते से तीन बार ₹5,115 कट गई BALBIR SINGH SIDHU LEADS MASSIVE ANTI-DRUG BIKE RALLY IN MOHALI, CALLS AAP’S ‘YUDH NASHEYAN VIRUDH’ CAMPAIGN A COMPLETE FAILURE EIGHT KILLED, 12 INJURED AS CAR HITS MGNREGA WORKERS IN SANGRUR DISTRICT AMBALA SADAR'S WARD NO. 6 COUNCILLOR SANDEEP SHARMA, ASHUTOSH, AND HUNDREDS OF OTHERS JOINED THE BHARATIYA JANATA PARTY. SERIOUS QUESTION MARK PREVAILS OVER NOMENCLATURE OF REGULAR APPOINTED LAW OFFICERS IN HARYANA ATTEMPT TO SMUGGLE LIQUOR FROM CHANDIGARH TO GUJARAT FOILED: TRUCK WITH 380 CASES SEIZED PUNJABI CHITTE CHHOLE AND RAJMAH GO GLOBAL; CM BHAGWANT SINGH MANN LAUNCHES SOHNA PRODUCTS AT SIAL PARIS 2026 ARYANS GROUP OF COLLEGES GIRLS STEAL THE SHOW AT DANDIYA NIGHT CELEBRATIONS NATIONAL LOK SWARAJ PARTY INAUGURATES PUNJAB OFFICE IN MOHALI FOUR GENERATIONS KEEP FEROZEPUR’S CENTURY-OLD LIVE RAM LILA TRADITION ALIVE
Chandigarh Trending

फर्जी ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी, खाते से तीन बार ₹5,115 कट गई

चण्डीगढ़ : वाहन चालान के नाम पर भेजे गए एक संदिग्ध मैसेज के जरिए साइबर ठगी का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता रवि रंजन शर्मा (मोबाइल नंबर 9872621706) को वाहन नंबर सीएच 01 बी आर 7035 के चालान के संबंध में एक मैसेज प्राप्त हुआ। मैसेज में चालान नंबर सीएच 46894250125064823 बताते हुए तुरंत ऑनलाइन भुगतान करने की बात कही गई और लिंक के माध्यम से ई-चालान ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा गया।

शिकायतकर्ता के अनुसार, लिंक के माध्यम से ऐप डाउनलोड करने के बाद उसके बैंक खाते से ₹5,115 की तीन अलग-अलग ट्रांजैक्शन होने के मैसेज प्राप्त हुए। इस तरह कुल ₹15,345 की राशि खाते से निकल गई। पीड़ित के अनुसार, खाते में करीब ₹14,000 की राशि मौजूद थी और घटना के बाद वह काफी परेशान है।

ट्रांजैक्शन से संबंधित मैसेज में गूगल प्ले रिचार्ज कोड के नाम पर ₹5,115 की तीन एंट्रियां भी दिखाई दीं। इसके बाद पीड़ित को मामले में साइबर ठगी का संदेह हुआ।

पीड़ित ने मामले की सूचना 1930 साइबर हेल्पलाइन पर भी दी है। शिकायत के बाद साइबर सेल, सेक्टर 17 ने उसे जांच एवं आगे की प्रक्रिया के लिए बुलाया है। फिलहाल मामले में साइबर सेल की ओर से प्रक्रिया जारी है।

लोगों से सतर्क रहने की अपील

पीड़ित ने लोगों से अपील की है कि ई-चालान के नाम पर आने वाले किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और व्हाट्सएप्प या एसएमएस से मिले संदिग्ध ऐप को डाउनलोड न करें। चालान की जानकारी केवल आधिकारिक सरकारी माध्यम से ही जांचें।  साइबर ठगी होने पर तुरंत बैंक को सूचित करने के साथ 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई है।

 

0 Comments