Wednesday, 14 October 2026
Breaking News
CBI COURT SENTENCES TWO BANK OFFICIALS AND 8 OTHERS TO 4 YEARS RI IN BANK FRAUD CASE CBI ARRESTS MIL EXECUTIVE DIRECTOR AND TWO OTHERS IN BRIBERY CASE HIGH-LEVEL HARYANA DELEGATION LED BY CM NAYAB SINGH SAINI ARRIVES IN SWEDEN PUNJAB BANDH CALL OVER ACTIVIST’S KILLING; ACCUSED’S HOUSE, MEDICAL STORE DEMOLISHED CHANDIGARH POLICE WORK CASE ON STABBING TAXI DRIVER AT SECTOR 28 PETROL PUMP FARMERS’ PROTEST ENDS AFTER 36 DAYS; THE DEFENSE EMBANKMENT WILL BE BUILT ONLY AFTER CONSENSUS 7.75 KG OF RDX DROPPED BY DRONE FROM PAKISTAN IN SRIGANGANAGAR VILLAGE, DESTROYED ANTI-DRUG ACTIVIST’S MURDER IN MANSA REMINDS NEHA’S MURDER IN 2019 WOMAN AMONG TWO LINKED TO CROSS-BORDER SMUGGLING MODULE HELD WITH 7.8KG HEROIN IN PATHANKOT  PUNJAB TAXATION DEPARTMENT CRACKS THE WHIP ON TAX EVADERS; UNEARTHS ₹429-CRORE GST FRAUD NETWORK
Religion Trending

श्री चैतन्य गौड़ीय मठ मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव का संजय टंडन ने किया शुभारंभ

नशे के विरुद्ध बनाई गई झांकी को देख कर हुए प्रभावित

चण्डीगढ़ : भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर चण्डीगढ़ का सबसे भव्य समारोह कई सालों से श्री चैतन्य गौड़ीय मठ, सेक्टर 20 में होता आ रहा है। मठ में भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं की झांकियां तो पूरे शहर के निवासियों में आकर्षण का केंद्र होती ही हैं। साथ ही इस बार इनमें लाइट एंड साउंड शो के साथ-साथ भी आकर्षण और बाबा बर्फानी की गुफा का आकर्षण भी जुड़ गया है। आज गौड़ीय मठ मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव का वरिष्ठ भाजपा नेता संजय टंडन ने शुभारंभ किया।

उन्होंने यहां द्रोपदी चीर हरण का लाइट एंड साउंड शो भी देखा व इसकी खूब प्रशंसा की। यहां कृष्ण लीला की पारंपरिक झांकियों के अलावा युवाओं को नशों के विरुद्ध जागरूक करने हेतु बनाई गई झांकी को भी देख कर वे खूब प्रभावित हुए।

मठ मंदिर के प्रवक्ता जेपी गुप्ता ने इस अवसर पर बताया कि श्री जन्माष्टमी त्यौहार पर सबसे बड़ा मेला इसी सेक्टर में भरता है, तथा पूरे क्षेत्र में पैर धरने तक की भी जगह मुश्किल से मिल पाती है। ऐसे में श्रद्धालुओं का मंदिर तक पहुंचना भी एक चुनौती होता है। भक्तों के लिए सुचारू दर्शनों हेतु मंदिर प्रबंधन द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं।

आकर्षण के केंद्र

उन्होंने बताया कि मठ मंदिर में पिछले दो महीनों से जन्माष्टमी की तैयारियां जारी थीं। इस बार दोपहर 2 से रात 10:30 बजे तक चलने वाला
6-6 मिनट के ‘द्रौपदी चीरहरण’ का लाइट एंड साउंड शो रखा गया है। प्रवक्ता के अनुसार शो के माध्यम से महाभारत के इस प्रसंग को तकनीक के साथ प्रस्तुत किया गया है। मठ मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए बाबा बर्फानी की गुफा भी तैयार की गई है। बर्फ की सिल्लियों से गुफा का तापमान करीब 16 डिग्री रखा गया है, जिसमें 8 फीट ऊंची बाबा बर्फानी की प्रतिकृति स्थापित की गई है। इसके अलावा करीब 55 मूर्तियों वाली भव्य झांकी भी सजाई गई है। इस बार झांकियों में एआई तकनीक का इस्तेमाल कर लंका दहन का दृश्य दिखाया जा रहा है।

0 Comments