Saturday, 26 September 2026
Breaking News
SIDHU URGES SGPC TO LIFT STAY ON DR. MANMOHAN SINGH'S PORTRAIT IN CENTRAL SIKH MUSEUM WARRING ASKS MANN TO GET MINISTERIAL HOUSES VACATED FROM ILLEGAL OCCUPANTS 5 PUNJAB BN NCC ABOHAR CADETS UNDERTAKE EDUCATIONAL AND CULTURAL VISIT BLOOD DONATION CAMP ORGANIZED AT GOPICHAND ARYA MAHILA COLLEGE DRONE-DROPPED HEROIN CONSIGNMENT: TWO HELD WITH 19.820 KG NARCOTIC CHILDREN IN BHAGU VILLAGE FORCED TO WADE THROUGH WASTEWATER TO REACH SCHOOL STATES, LOCAL BODIES ADVISED TO OBSERVE WORLD RABIES DAY ON 28TH SEPTEMBER CHANDIGARH HOSTS NATIONAL DIALOGUE ON THE FUTURE OF HOSPITAL INFRASTRUCTURE AT 6TH HOSPITAL ENGINEERING SUMMIT COUNTER INTELLIGENCE INSPECTOR HELD WITH 3.35 KG HEROIN, SIX PISTOLS CBI ARRESTS ABHISHEK KUMAR, KINGPIN WANTED IN MAHADEV BETTING APP CASE
Punjab Trending

सेल्समैन ने जाली बिल बनाकर ठगे 15 लाख

Read in:English

जीरकपुर, कृतिका:
कंपनी के सेल्समेन ने फर्जी बिल बनाकर कंपनी को 15 लाख रुपए की चपत लगा दी। कंपनी के मालिक की शिकायत पर पुलिस ने एमडीसी पुलिस थाना में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक रोहित गर्ग ने दी शिकायत में बताया कि उनकी कंपनी एसवी इंटरप्राइजेज विभिन्न कंपनियों के मोबाइल रिटेलर्स को सप्लाई करती है। उनके कंपनी का ऑफिस एमडीसी स्वास्तिक विहार में है। चंडीगढ़ निवासी विशाल ने जुलाई 2020 में बतौर सेल्समेन ज्वाइन किया था और रिटेलर्स को मोबाइल ऑर्डर के मुताबिक सप्लाई करने का उसका काम था सेल्समेन के काम को देखते हुए शिकायतकर्ता को उस पर भरोसा हो गया। इसका फायदा उठाकर उसने फर्म का जाली इनवॉइस और पेपर बनवाकर उसका इस्तेमाल करने लगा। आरोपी ने फर्म के कस्टमर्स को जाली बिल भी देने लगा। मामले का खुलासा होने पर शिकायतकर्ता ने जब जांच की तो 15 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया।

15,596 articles
View all articles