Wednesday, 15 July 2026
Breaking News
आकाशवाणी कार्यालय परिसर में पपीता, संतरा, मोरिंगा, आम, कपूर, बांस, जामुन का किया पौधारोपण GTB CAMBRIDGE WORLD SCHOOL DIRECTOR ATTENDS PRESTIGIOUS IIT GANDHINAGAR GUJARAT CONFERENCE ON MOLECULAR SIMULATIONS ONE HELD FOR SENDING RS 9 LAKH VIA HAWALA FROM DUBAI TO PAKISTANI SMUGGLER REVISED SCHEDULE OF SPECIAL INTENSIVE REVISION FOR PUNJAB ISSUED BY ECI, EXTENDS TILL AUGUST 3. CEO ANINDITA MITRA MLA RANBIR SINGH BHULLAR REVIEWS RS 12.63-CR ROAD PROJECTS IN FEROZEPUR HIGH COURT ORDER PAVES WAY FOR FEROZEPUR MC PRESIDENT POLL ON THURSDAY CHANDIGARH POLICE ISSUED TRAFFIC ADVISORY ON ARRIVAL OF PM ON JULY 17 HC DIRECTS PUNJAB GOVT TO HOLD ABOHAR MAYORAL ELECTION WITHIN A WEEK HARYANA CRACKS DOWN ON 1,107 PRIVATE SCHOOLS, BANS FRESH ADMISSIONS PUNJAB BJP PRESIDENT DHILLON WRITES TO ELECTION COMMISSION ON IRREGULARITIES
Chandigarh Trending

आकाशवाणी कार्यालय परिसर में पपीता, संतरा, मोरिंगा, आम, कपूर, बांस, जामुन का किया पौधारोपण

चण्डीगढ़ : भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान संस्था की तरफ से अपने शहर को हरा भरा रखने के उद्देश्य से 1001 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस श्रृंखला को आगे बढ़ाते भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान संगठन के संस्थापक एवं समाजसेवी अनूप सरीन के नेतृत्व में आकाशवाणी, सेक्टर 34-डी में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकास भट्ट, डायरेक्टर (इंजीनियरिंग) आकाशवाणी, सेक्टर 34-डी ने पौधारोपण करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर पपीता, संतरा, मोरिंगा, आम, कपूर, बांस, जामुन आदि विविध पौधे लगाए गये। विकास भट्ट ने वृक्षों की महत्ता के बारे में जागरूक करते हुए बताया कि पेड़ हवा को शुद्ध करते हैं, बारिश लाते हैं, मिट्टी का कटाव रोकते हैं और वन्यजीवों को आश्रय प्रदान करते हैं।

पेड़ हमारे जीवन का मुख्य आधार हैं, जिनके बिना धरती पर जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। पर्यावरण को संतुलित रखने के साथ-साथ ये हमें प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से अनगिनत उपहार देते हैं। इस अवसर पर आकाशवाणी, सेक्टर 34-डी से पूनम अमृत सिंह, उप निदेशक, मीनाक्षी कालिया, सहायक निदेशक, बनिता शर्मा, सहायक निदेशक, रजनी शर्मा, एलआईओ तथा अन्य कर्मचारियों ने बहुत उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान से सुशील भाटिया, डॉ देविंदर पाल सहगल, विश्व गुप्ता, कीर्ति शर्मा, करम चंद, बरफ सिंह पंवार, पायलट सिंह, कौशल शर्मा, जगमोहन सिंह, धर्मपाल सिंह, सुनील सूद, विजय शर्मा, रमन, परमिंदर कौर, अनीता लाल, जीवन कुमार, अनिल कुमार, सुनीता भगत, चन्द्र शेखर नेगी आदि की प्रेरणादायक उपस्थिति रही।