Thursday, 22 October 2026
Breaking News
श्रीमद् भागवत कथा के विश्राम दिवस पर इंद्रेश महाराज का संदेश: विरह और प्रतीक्षा ही प्रेम का सच्चा स्वरूप 64TH DEDICATION DAY OF BHAKRA DAM CELEBRATED WITH REVERENCE & ENTHUSIASM VIGILANCE BUREAU NABS PRIVATE ASSISTANT OF PATWARI RED HANDED ACCEPTING BRIBE OF RS 30 THOUSANDS CHANDIGARH BUSINESS COUNCIL SEEKS RESOLUTION OF BUSINESS ISSUES FROM ADMINISTRATOR 10 FARMERS BOOKED FOR STUBBLE BURNING IN FEROZEPUR; 23 INCIDENTS REPORTED TILL OCTOBER 21 वाल्मीकि समाज ने अबोहर में निकाला रोष मार्च, सीएम का पुतला फूंका PILLAR TO POST FIGHT TO GET SUSPECTED DRUG ADDICTS SUCCEEDS AFTER DGP INTERVENES ABOHAR MUNICIPAL CORPORATION PARK BECOMES A HAVEN FOR STRAY ANIMALS VALMIKI COMMUNITY STAGES PROTEST MARCH IN ABOHAR; BURNS EFFIGY OF CHIEF MINISTER DR K. M. KAPOOR AND JAPANESE CO-AUTHORS RECEIVE PRS GLOBAL OPEN BEST PAPER AWARD
Punjab Trending

वाल्मीकि समाज ने अबोहर में निकाला रोष मार्च, सीएम का पुतला फूंका

अबोहर। संत नगर निवासी अजय कुमार की गोलीकांड के बाद उपचार के दौरान हुई मौत के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरुवार को वाल्मीकि समाज का रोष सड़कों पर दिखाई दिया। वाल्मीकि समुदाय के सैकड़ों लोगों ने शहर में रोष मार्च निकालकर अम्बेडकर चौक पर पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले में निष्पक्ष जांच और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

मृतक अजय के परिजनों ने आरोप लगाया कि अजय ने अपने बयानों में जिन लोगों के नाम लिए थे, पुलिस उनके खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं कर रही। परिजनों ने पंजाब सरकार पर भी संबंधित लोगों को कथित तौर पर संरक्षण देने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक मामले में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

प्रदर्शन में शामिल विधायक संदीप जाखड़ ने कहा कि सरकार ने अपने कार्यालयों में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर और शहीद भगत सिंह की तस्वीर लगा रखी हैं, लेकिन उनके आदर्शों पर अमल होता दिखाई नहीं दे रहा। उन्होंने कहा कि जिस गरीब परिवार को इस दुख की घड़ी में अपने घर पर होना चाहिए था, वह न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन करने को मजबूर है।

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने आम आदमी पार्टी की अबोहर हलका इंचार्ज डॉ. सुहानी डोडा के ससुर शिव लाल डोडा को भी मामले में नामजद करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की. दूसरी ओर, शिव लाल डोडा ने अपने ऊपर लगाए जा रहे सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि अजय गोलीकांड से उनका कोई लेना-देना नहीं है।

0 Comments