Tuesday, 30 June 2026
Breaking News
करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से
राष्ट्रीय Trending

उच्च न्यायालयों के लिए 37 नए न्यायाधीशों की नियुक्ति

Read in:Hindi

नई दिल्ली, फेस2न्यूज:

सरकार ने कल रात उच्च न्यायालयों के लिए 37 नए न्यायाधीश नियुक्त किये। ये नियुक्तियां शुक्रवार को विभिन्न उच्च न्यायालयों में 26 न्यायाधीशों की नियुक्ति की श्रृंखला में है।

इस वर्ष यानि 2022 में सरकार द्वारा पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में अन्य 11 न्यायाधीशों की नियुक्ति की अधिसूचना के साथ, अब तक देश के विभिन्न उच्च न्यायालयों में 138 नियुक्तियां की गई हैं, इस प्रकार इसने 2016 में उच्च न्यायालयों के लिए हुई कुल 126 नियुक्तियों के अपने पहले के रिकॉर्ड को पार कर लिया है। पिछले साल यानि 2021 में, सुप्रीम कोर्ट में हुई 9 नियुक्तियों के अतिरिक्त, उच्च न्यायालयों में कुल 120 नियुक्तियों की गयीं थी। इस प्रकार, उच्च न्यायपालिका के लिए पूरी नियुक्ति प्रक्रिया को तेज किया गया है।(SUBHEAD)

पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के लिए कल की 11 नियुक्तियों में शामिल नाम हैं (1) सुश्री निधि गुप्ता, सर्वश्री/ श्री (2) संजय वशिष्ठ, (3) त्रिभुवन दहिया, (4) नमित कुमार, (5) हरकेश मनुजा, (6) अमन चौधरी, (7) नरेश सिंह, (8) हर्ष बंगर, (9) जगमोहन बंसल, (10) दीपक मनचंदा और (11) आलोक जैन; इन अधिवक्ताओं की दो साल की अवधि के लिए उक्त उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति उनके द्वारा अपने-अपने कार्यालयों का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी मानी जाएगी।