Wednesday, 03 June 2026
Breaking News
पत्रकार नव ठाकुरीया को देवर्षि नारद जयंती सम्मान मुर्दा बोले कफ़न फाड़े अहिंसा शिक्षा रत्न अवॉर्ड 2026 में ट्राइसिटी के लगभग 130 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान बशीर बद्र की ग़ज़लों की हिंदी में पहली किताब अबोहर में हुई थी प्रकाशित स्वर सप्तक कल्चरल सोसाइटी ने आयोजित की रवींद्र-नज़रूल संध्या कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी, हरियाणा ने पहली 'श्री माता मनसा देवी ट्रॉफी' अंडर-14 संयुक्त (लड़के/लड़कियां) क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीता अलविदा बशीर बद्र उत्तराखंड और पूर्वाेत्तर राज्यों में बादल फटने की घटनाएं बढ़ने की संभावनाः मुख्यमंत्री श्री अमृतेश्वर महादेव मंदिर स्थापना दिवस की धूम : गायक बी प्राक की भजन संध्या में उमड़ा जनसैलाब चुनाव-2026: जगह-जगह टकराव, मतदान के बाद शहर में तनाव।
खेल Trending

अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते

Read in:Hindi

लाला अमरनाथ अग्रवाल अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट  

(MOREPIC1)फेस2न्यूज / पंचकूला

अमरावती क्रिकेट एकेडमी, पंचकूला और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी, कुरुक्षेत्र ने लाला अमरनाथ अग्रवाल अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट के चल रहे छठे संस्करण में अपने-अपने लीग मैच जीत लिए हैं। ये लीग मैच यहाँ ट्राई सिटी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए। हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन (पंजीकृत) के महासचिव अमरजीत कुमार के अनुसार इस प्रतिष्ठित अंडर-15 टूर्नामेंट के छठे संस्करण में उत्तरी क्षेत्र की कुल दस टीमें भाग ले रही हैं। यह टूर्नामेंट हरियाणा के समाज सेवक स्वर्गीय लाला अमरनाथ अग्रवाल की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है दोनों सेमीफाइनल मैच 1 अप्रैल को और फाइनल मैच 2 अप्रैल को ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम, पंचकूला में खेले जाएंगे।

पहला लीग मैच मे अमरावती क्रिकेट एकेडमी, पंचकूला ने पंजाब सी डब्ल्यू.एन.क्रिकेट एकेडमी को 8 विकेट से हरा दिया। अमरावती क्रिकेट एकेडमी, पंचकूला के एकमदीप सिंह को 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार दिया गया उन्होंने सिर्फ 55 गेंदों में 12 चौकों की मदद से शानदार और नाबाद 85 रन बनाए।

पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब सी डब्ल्यू.एन. क्रिकेट एकेडमी ने 30 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए। वायुसेन वीर ने सूझबूझ भरी 50 रनों की पारी खेली, सना देसवाल ने 37 रन बनाए, जबकि लक्षवीर सतीजा ने 27 रन बनाए। गेंदबाजी की तरफ से अमरावती क्रिकेट एकेडमी, पंचकूला के गेंदबाजों भाविक गोयल, आदित्य सिंगला, राहुल सूद, भावेश और आरव – सभी ने 1-1 विकेट हासिल किया। जवाब में अमरावती क्रिकेट एकेडमी, पंचकूला ने सिर्फ 14.1 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 147 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया और मैच 8 विकेट से जीत लिया। एकमदीप सिंह ने नाबाद 85 रन बनाए, समरथ ने नाबाद 27 रन बनाए, जबकि राहुल सूद और कप्तान भाविक गोयल ने 16-16 रन बनाए। गेंदबाजी की तरफ से, पंजाब सी .डब्ल्यू.एन.क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज आरुष ने 1 विकेट लिया।

दिन के दूसरे लीग मैच में कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने लुधियाना जी. एन.एस.ए.क्रिकेट एकेडमी, पंजाब को 80 रनों से हरा दिया। कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी के कप्तान सुप्रीत यादव को 'प्लेयर ऑफ द मैच' घोषित किया गया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने 30 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए। कप्तान सुप्रीत यादव ने सर्वाधिक 76 रन बनाए, जबकि समरजीत और अश्विन लोहान दोनों ने 48-48 रन बनाए वहीं अभिजीत गराक ने 26 रन बनाए। गेंदबाजी की ओर से लुधियाना जी.एन.एस.ए.एकेडमी के गेंदबाज कृष्णा पाठक ने 2 विकेट लिए जबकि ऋषभ तिवारी, शिवांश और स्पर्श सभी ने 1-1 विकेट लिया।

जवाब में, लुधियाना जी.एन.एस.ए. क्रिकेट एकेडमी, पंजाब की टीम 20.1 ओवरों में 145 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और 80 रनों से मैच हार गई। लवप्रीत सिंह ने 47 रन ,ऋषभ तिवारी ने 35 रन ,अंशु ने 21 रन जबकि प्रणव ने 19 रन बनाए.गेंदबाजी की ओर से कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी, हरियाणा के गेंदबाज अभिजीत ग्राक ने 3 विकेट, कप्तान सुप्रीत यादव, वैभव दीक्षित और यथार्थ मेहता ने 2-2 विकेट लिए, जबकि एकार्थ सिरोही ने 1 विकेट लिया।

टूर्नामेंट के अंतिम दो लीग मैच 30 मार्च को ट्राई सिटी, चंडीगढ़ के मैदान पर खेले जाएंगे। पहला लीग मैच सुबह 7:30 बजे पंचकूला अमरावती क्रिकेट एकेडमी और सी.एल. चैंप्स. क्रिकेट एकेडमी, पंचकूला के बीच खेला जाएगा; और दूसरा लीग मैच सुबह 11:30 बजे कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी, कुरुक्षेत्र और चंडीगढ़ प्रोफेशनल क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।