Tuesday, 24 November 2026
Breaking News
इंटरनेशनल वर्कप्लेस ग्रुप ने अंबाला के गैलेक्सी मॉल में खोला नया रीजस सेंटर प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की समस्याओं के सकारात्मक समाधान का दिया आश्वासन प्रेम गर्ग पूरे बनिया समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई करेंगे : विकास गुप्ता मैं आज का पत्रकार हूं कोर्टरूम से क्रिकेट मैदान तक: महिला अधिवक्ता रचेंगी इतिहास, दिसंबर में ट्राईसिटी में होगा ऑल इंडिया टूर्नामेंट प्रागज्योतिषपुर महोत्सव: साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश को चिट्टा मुक्त बनाने के लिए उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को जमीनी स्तर पर कार्रवाई तेज करने के दिए निर्देश विद्यार्थियों के स्वागत के लिए व्हाइट कोट समारोह का आयोजन जी! हमें वेतन ही फजीहत करवाने का मिलता है  गोपाष्टमी पर मोरनी से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया 'माटी वंदन अभियान' और 'नमो मोरनी मिशन' का शुभारंभ 
खेल Trending

48वीं राज्य रोलर हॉकी चैंपियनशिप में सीआरबी पब्लिक स्कूल, सेक्टर 7 (चंडीगढ़) के ज़ियान का शानदार प्रदर्शन

चण्डीगढ़ : सेक्टर 10 स्थित स्केटिंग क्लब में आयोजित 48वीं राज्य रोलर हॉकी चैंपियनशिप में सीआरबी पब्लिक स्कूल, सेक्टर 7 के उभरते खिलाड़ी ज़ियान ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में विशेष स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता के दौरान ज़ियान ने बेहतरीन तकनीक, फुर्ती और खेल भावना का परिचय दिया। उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत मैच के दौरान दर्शकों और निर्णायकों का ध्यान उनकी ओर आकर्षित हुआ।

विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्य ने ज़ियान की इस उपलब्धि पर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि ज़ियान की यह सफलता उसकी कड़ी मेहनत, समर्पण और खेल प्रशिक्षक हरप्रीत सिंह के सही मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि ज़ियान भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी स्कूल और शहर का नाम रोशन करेंगे।

बिजली कंपनी में कार्यरत ज़ियान के माता-पिता, रोहित और जसप्रीत कौर ने भी खुशी व्यक्त की। उन्होंने अपने बेटे, कोच हरप्रीत सिंह और स्कूल प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया तथा उनके प्रयासों व मार्गदर्शन की सराहना की। इस अवसर पर स्कूल परिसर में ज़ियान का विशेष रूप से अभिनंदन किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

0 Comments