Tuesday, 10 November 2026
Breaking News
*पहल: अब स्कूल ऑफ़ एमिनेंस के छात्र AI और रोबोट पर आज़माएँगे हाथ* ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के कच्चे कर्मचारियों को दिए ऑफर लेटर निकले कोरे कागज! पलवल में श्रीलंका और हरियाणा की अंडर-15 टीमों के बीच फ्रेंडशिप क्रिकेट सीरीज का आगाज, खेल मंत्री गौरव गौतम ने किया उद्घाटन खड़गे के ‘खुशियों की ईद’ वाले बयान पर मनीष तिवारी और एच.एस. लक्की अपनी चुप्पी तोड़ें : नरेश अरोड़ा मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा  के निधन पर शोक व्यक्त किया मुख्यमंत्री ने मशोबरा में ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के साथ मनाई दीपावली छठ घाटों की सूची पर सियासी घमासान, 50 लाख के बजट का हिसाब दे नगर निगम : गुरदेव यादव गुरप्रीत सिंह हैप्पी चण्डीगढ़ रेलवे स्टेशन टैक्सी यूनियन के फिर से गठन के बाद अध्यक्ष नियुक्त श्री दिगम्बर जैन मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया भगवान महावीर स्वामी का 2553वाँ निर्वाण महोत्सव एवं दीपावली महोत्सव पराली जलाने पर जिला बरनाला में 61 एफआईआर दर्ज
हिमाचल Trending

मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा  के निधन पर शोक व्यक्त किया

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जिला बिलासपुर के वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनका गत रात्रि एम्स बिलासपुर में निधन हो गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अरुण डोगरा ने अपने व्यावसायिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए पत्रकारिता के उच्च आदर्शों एवं नैतिक मूल्यों को सदैव बनाए रखा। उन्होंने निष्पक्षता, निष्ठा और समर्पण भाव से पत्रकारिता करते हुए अपने कार्यों के माध्यम से समाज में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि अरुण डोगरा के निधन से पत्रकारिता जगत ने एक अनुभवी, समर्पित एवं संवेदनशील पत्रकार खो दिया है। इस दुख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।

मुख्यमंत्री ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

0 Comments