Thursday, 26 November 2026
Breaking News
मानवता की सेवा का अनूठा संदेश : आरआर इनिशिएटिव का रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न "मोटा भाई", छोटा भाई और पंजाब नूरा कुश्ती का शानदार और रोचक प्रदर्शन शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर लंगर का आयोजन किया राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने किया CRRID के कॉन्फ्रेंस हॉल का उद्घाटन  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले राज्यसभा सांसद राजिंदर गुप्ता  इंटरनेशनल वर्कप्लेस ग्रुप ने अंबाला के गैलेक्सी मॉल में खोला नया रीजस सेंटर प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की समस्याओं के सकारात्मक समाधान का दिया आश्वासन प्रेम गर्ग पूरे बनिया समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई करेंगे : विकास गुप्ता मैं आज का पत्रकार हूं
पंजाब Trending

मानवता की सेवा का अनूठा संदेश : आरआर इनिशिएटिव का रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न

सेवा कार्य में एकजुट हुए समाज के प्रतिनिधि, गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने किया आयोजकों का सम्मान

मोहाली : श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर आयोजित चौथे रक्तदान शिविर में होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल, न्यू चण्डीगढ़ की टीम ने रक्त एकत्रित किया। गुरुद्वारा श्री गुरु अर्जन देव जी, सन्नी एन्क्लेव, खरड़ में आयोजित शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मानव सेवा के इस कार्य में योगदान दिया।

शिविर में इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, मोहाली की प्रो. अध्यक्ष रैनरीटा दचलवाल विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने मानव सेवा को ही परम सेवा का संदेश दिया है। रक्तदान से बड़ी सेवा कोई नहीं हो सकती, क्योंकि रक्तदान किसी जरूरतमंद को जीवन देने का माध्यम बनता है।

उनके अलावा भाजपा पंजाब के उपाध्यक्ष सरदार रंजीत सिंह गिल एवं जतिंदर मित्तल, भाजपा मोहाली जिला अध्यक्ष संजीव वशिष्ट, भाजपा पंजाब के कोषाध्यक्ष सुखविंदर सिंह गोल्डी, प्रदेश सचिव भानु प्रताप राणा और भाजपा महिला मोर्चा मोहाली की अध्यक्ष प्रीती राणा सहित विश्वास फाउंडेशन एवं विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की। शिविर में पहली बार रक्तदान करने वाली युवती रेवा भी विशेष रूप से प्रेरणास्रोत बनी। उसके इस कदम ने युवाओं में रक्तदान के प्रति जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान राजिंदर सिंह ने सभी अतिथियों का सिरोपा भेंटकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया। आर आर इनिशिएटिव की संस्थापक नवनीत कौर ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों तथा सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।

0 Comments