जिले को नंबर वन पर लाने के लिए जिला की हस्तियों ने खुद की गिनती से की शुरुआत, जिले के डिप्टी कमिश्नर ने लोगों को खुद की गिनती करने के लिए आगे आने का दिया न्योता
अखिलेश बंसल/ बरनाला
जिले को नंबर-1 पर लाने के लिए जनगणना 2027 के दूसरे फेज (जनसंख्या गिनती) में प्रवेश करते ही जिला की जानी मानी हस्तियों ने खुद की गिनती करने से लक्ष्य की शुरुआत सोमवार को डिप्टी कमिश्नर कम प्रिंसिपल सेंसस ऑफिसर श्री अभिजीत कपलिश की लीडरशिप में हुई।इस मौके पर सेंसस से जुड़ा एक पोस्टर भी रिलीज किया।
जिला प्रबंधकीय परिसर बरनाला में आयोजित हुई बैठक एवं मीडिया को संबोधित करते हुए डिप्टी कमिश्नर-कम-प्रिंसिपल सेंसस ऑफिसर अभिजीत कपलिश आईएएस ने कहा कि खुद गिनती पोर्टल आज खोल दिया गया है। उन्होंने जिले के लोगों से सेंसस के दूसरे फेज में पूरा सहयोग करने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी एन्यूमेरेटर या किसी दूसरे व्यक्ति को किसी तरह का ओटीपी देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि खुद गिनती के बारे में जागरूक करने के लिए जिले के लोगों को एसएमएस भी भेजे जाएंगे और दूसरी जागरूकता गतिविधियां भी की जा रही हैं।
बैठक को सम्बोधित करते जिला जनगणना अधिकारी कम एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (ज) विवेक कुमार मोदी ने कहा कि जनगणना संबंधी डायरेक्टोरेट पंजाब ने एक टोल फ्री नंबर 1855 भी जारी किया है, जिस पर कॉल करके कोई भी जानकारी ली जा सकती है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स में एक जनगणना सेल भी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक गिनती करने वाले घर-घर जाएंगे और 40 सवाल पूछे जाएंगे। जिन्होंने खुद गिनती की है, उन्हें सिर्फ अपनी एसई आईडी दिखानी होगी। उन्होंने सभी से अपनी सही जानकारी डालने की अपील की।
इन हस्तियों ने खुद की किया अपडेट:
विशेष आमंत्रण पर पहुंचे एक्ट्रेस और राइटर सिमरन अक्स, अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज हरप्रीत सिंह हैप्पी, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सब इंस्पेक्टर राजपाल सिंह, सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन मोहिंदर कपिल, लेखक तेजा सिंह तिलक ने खुद गिनती करके कैंपेन की शुरुआत की और जिले के लोगों को खुद गिनती के लिए आगे आने का न्योता दिया।
इस मौके पर एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (डेवलपमेंट) डॉ. हरजिंदर सिंह बेदी आईएएस, एसडीएम बरनाला डॉ. अजीतपाल सिंह चहल, एसडीएम तपा गगनदीप सिंह, एसडीएम महल कलां राजिंदर सिंह, असिस्टेंट कमिश्नर रिंपी गर्ग, एग्जीक्यूटिव ऑफिसर हरप्रीत सिंह, डिप्टी ईएसए चरणजीत कौर, जनगणना सेल इंचार्ज हरजीत सिंह, जनगणना डायरेक्टोरेट से लवदीप सिंह, कई आला अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।