दीपक सिंह /जीरकपुर
ऑर्बिट सिग्नेचर वॉक, जीरकपुर में वंचित बच्चों के साथ बाल दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन इन्फिनिटी मेलोडीज़ ने किया था।
इस अवसर पर क्विज मास्टर किशोर कुमार शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। गौरतलब है कि किशोर शर्मा ट्राई सिटी में क्विज मास्टर के नाम से मशहूर हैं, ने इस कार्यक्रम के संदर्भ में बताया कि यहां आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा, बच्चे तो बच्चे ही होते हैं और उन्हें भगवान का रूप कहा जाता है पर जब वह वंचित बच्चों के बारे में सोचते हैं तो उन्हें लगता है कि भगवान के इस रूप को भी हर तरह से अपना बचपन जीने का अधिकार है और जितनी संभव हो पाए उतना वह अपना समर्थन और सहायता इन बच्चों को प्रदान करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों से भारत के इतिहास व वर्तमान के संबंध मे प्रश्न पूछे गए और सही उत्तर पर विशेष पुरस्कार दिए गए। बच्चों ने बड़े उत्साह और जोश के साथ प्रश्नों के उत्तर दिए।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सुप्रिया सेनगुप्ता ने कुशलतापूर्वक किया। सभी बच्चों ने इस उत्सव का खूब आनंद लिया।
पंजाब
Trending
जीरकपुर में वंचित बच्चों के साथ मनाया गया बाल दिवस