Monday, 16 November 2026
Breaking News
मुझे फख्र है अपने पत्रकार होने पर अनपढ़ होना भी एक योग्यता है! जीरकपुर में वंचित बच्चों के साथ मनाया गया बाल दिवस भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में हिमाचल पवेलियन का शुभारंभ दो दिवसीय बाल शिविर का उत्साहपूर्ण समापन नाटक “मर्द हूँ ना” का मंचन हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सेकंड संत गुरु रविदास गर्ल्स अंडर-19 कैश प्राइज़ वॉलीबॉल टूर्नामेंट का पोस्टर किया रिलीज़ वार्ड पीस मिशन ट्रस्ट ने मनाया बाल दिवस धरने-प्रदर्शन निर्धारित स्थलों पर हों, व्यापार और आजीविका की कीमत पर नहीं : हरीश गर्ग भारत विकास परिषद मानव सेवा और राष्ट्रीयता की भावना का जीवंत उदाहरण : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
मनोरंजन Trending

अनपढ़ होना भी एक योग्यता है!

मनमोहन सिंह ‘दानिश’

मेरे देश के नौनिहालो स्कूल जा कर क्यों अपना समय और मां बाप का पैसा खराब कर रहे हो। हम लोग तो खुद कभी स्कूल नहीं गए।अगर हममें से कोई गया भी तो बकरी चराता हुआ उधर निकल गया। अनपढ़ता अपने आप में एक बड़ी योग्यता है। आज सरकार को हम जैसे लोगों की सख्त ज़रूरत है।

अनपढ़ता का सबसे बड़ा फायदा यह है कि मेरे जैसे अनपढ़ को आप कोई भी जिन्न भूत की कहानी सुना दो, मैं उसे सच मान लूंगा, कोई सवाल नहीं पूछूंगा। वैसे भी बचपन में स्कूल जाना किसी को भी पसंद नहीं आता, मुझे भी नहीं आता था। मान लो आप स्कूल चले भी गए तो सारा सारा दिन किताबों में सर झुका कर उन्हें पढ़ते रहोगे। उससे क्या होगा? अब सिकंदर कब आया, क्यों आया, कैसे मरा, इससे हमें क्या लेना। हमें तो बस सत्ता चाहिए और आपार पैसा।

अगर ये दो चीजें आपके पास हैं तो पढ़े लिखे लाखों लोग आप कि खिदमत में हाज़िर हो जाते हैं। यहां तक कि नेताओं के जूतों के फीते भी बांधते देखे गए हैं।

मेरे एक विद्वान मित्र जो मेरी तरह कभी स्कूल नहीं गए पर आज कल स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष हैं, ने बड़ी गंभीरता से मुझे बताया था कि अनपढ़ लोगों के लिए राजनीति के अलावा और कहीं कोई स्थान नहीं है। और हमारी जनता भी तो राज सत्ता अनपढ़ों के हाथ ही तो देना पसंद करती है। उसने कहा देखो भाई तुम मेरी तरह अनपढ़ तो हो ही बस ज़रा गुंडा गर्दी, हेरा फेरी और चोरी चकारी और सीख लो तो मैं तुम्हे किसी कॉरपोरेशन या यूपीएससी का चेयरमैंन बनवा दूंगा। मैने कहा कि यार आजकल टीवी पर कई साधु बाबा भी आते हैं मैं कोई बाबा भी बन सकता हूं। वो बोला तुम बाबा नहीं बन सकते क्योंकि बाबा बनने के लिए केवल अनपढ़ होना ही काफी नहीं उसके लिए जाहिल और अज्ञानी होना भी ज़रूरी है।

तो मेरे आने वाले नेताओ, पढ़ाई लिखाई पर समय बर्बाद मत करो, वैसे भी सरकार अपने स्कूल लगातार बंद कर रही है। अभी तक एक लाख से अधिक स्कूल बंद हो चुके हैं, चुपचाप थोड़ी गुंडागर्दी, मारपीट में अपना नाम बनाओ, तो कोई न कोई राजनैतिक पार्टी तुम्हें खुशी खुशी अपने दल में शामिल कर लेगी। बस ध्यान रहे कि तुम हमेशा सत्ताधारी दल के साथ ही रहो। फिर जो मर्जी करो, कोई ऊल जलूल बयान देदो कोई वादा करदो और उसे भूल जाओ। दो चार अखबारों के संपादक खरीद के रखो, जो कि आजकल काफी सस्ते में बिकते हैं, फिर आपका काम हो गया।

अगर ये कुछ गुण तुमने अपने अंदर पैदा कर लिए फिर तुम्हें मंत्री बनाने से कोई नहीं रोक सकता। थोड़ा भाग्य ने साथ दिया तो प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री की कुर्सी भी आप से दूर नहीं रह सकती। हमारा नारा है दुनियां भर के अनपढ़ साथियों एक हो जाओ।

0 Comments