Monday, 16 November 2026
Breaking News
एकल फाउंडेशन ने सीमावर्ती गांवों में लगाये निशुल्क मेडिकल कैम्प मुझे फख्र है अपने पत्रकार होने पर अनपढ़ होना भी एक योग्यता है! जीरकपुर में वंचित बच्चों के साथ मनाया गया बाल दिवस भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में हिमाचल पवेलियन का शुभारंभ दो दिवसीय बाल शिविर का उत्साहपूर्ण समापन नाटक “मर्द हूँ ना” का मंचन हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सेकंड संत गुरु रविदास गर्ल्स अंडर-19 कैश प्राइज़ वॉलीबॉल टूर्नामेंट का पोस्टर किया रिलीज़ वार्ड पीस मिशन ट्रस्ट ने मनाया बाल दिवस धरने-प्रदर्शन निर्धारित स्थलों पर हों, व्यापार और आजीविका की कीमत पर नहीं : हरीश गर्ग
पंजाब Trending

एकल फाउंडेशन ने सीमावर्ती गांवों में लगाये निशुल्क मेडिकल कैम्प

फाजिल्का: एकल फाउंडेशन आफ इंडिया की पंजाब शाखा द्वारा नेशनल मेडिकोज आर्गनेजेशन के सहयोग से फाजिल्का के सीमावर्ती गांवों में दो दिवसीय निशुल्क मेडिकल कैम्प लगा भारी संख्या में मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर निशुल्क दवाईयां दी।

एकल फाउंडेशन आफ इंडिया की पूर्वी पंजाब के अध्यक्ष लीलाधर शर्मा ने बताया कि पंजाब के ग्रामीण इलाकों में सैकड़ों प्राइमरी स्तर के स्कूल चला बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने वाले एकल स्कूलों की इस संस्था द्वारा 6 गांवों में निशुल्क स्वास्थ्य जांच कैंप लगाए गए। इन कैंपों में पी.जी.आई., चंडीगढ़, सी.एम.सी. लुधियाना, एम्स भटिंडा व हस्पतालों से प्रमुख डाक्टरों डा. कर्ण सिडाना, डा. अर्शदीप जग्गा, डा. उदित सिंह, विशाल सोनी, उदय महाजन, प्रभात रिजल व अन्य डाक्टरों की टीम ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर निशुल्क दवाईयां दी।

लीलाधर शर्मा ने बताया कि बड़े-बड़े अस्पतालों की ओर से की गई सेवाओं से गांवों के ग्रामीणों के चेहरे पर एक अलग ही मुस्कान देखने को मिली। इस अवसर पर एकल अभियान के पूर्वी प्रदेश के अध्यक्ष लीलाधर शर्मा, सुरेन्द्र मूलड़ी, जंगीर सिंह घोघा, रवि मक्कड़, गुलाब सिंह, कुलदीप सिंह, चन्न सिंह, रमेश कुमार ने महिला पदाधिकारीयों ने मिलकर डाक्टरों की टीम को सम्मानित कर आभार प्रकट किया। कैंपों में गांव के पंचों और सरपंचों ने पूरा सहयोग दिया।

इस अभियान तहत ग्रामीणों की नशों से दूर रहने और पौष्टिक खानपान की जानकारी दी।

0 Comments