Sunday, 18 October 2026
Breaking News
स्पोर्ट्स प्रोमोशन सोसाइटी, पंचकूला का बरवाला में "सर्कल कबड्डी" टूर्नामेंट 15 नवंबर को, विजेता टीम को ₹2 लाख का ईनाम एसएसएन मॉडल स्कूल में दशहरा उत्सव, 200 विद्यार्थियों ने बनाए रावण के मॉडल ‘आये तुम याद हमें-8’ के तहत ‘देव-किशोर: द इम्मोर्टल जोड़ी’ कार्यक्रम आयोजित, कलाकारों ने सदाबहार गीतों से बांधा समां केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले संत जगदीश मुनि जी महाराज, फाजिल्का बॉर्डर के किसानों की जमीन और सतलुज पर पुल निर्माण व यूनिवर्सिटी का उठाया मुद्दा आयुर्वेद का पुनर्जागरण: षड्यंत्रों के पार, स्वस्थ भारत का आधार पत्रकार भारद्वाज की माता के निधन पर विधायक संदीप जाखड़ ने जताया शोक 65वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल ने आयोजित किया सीमा क्षेत्र के युवाओं के लिए प्री - रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग कैंप पंचकूला में गुजरात का रंग, गरबा के संग—होटल पल्लवी ग्राउंड में उमड़ा उत्साह, रास गरबा महोत्सव में सजी सांस्कृतिक उल्लास की भव्य महफिल चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर लता मंगेशकर और जगजीत सिंह की याद में संगीत कार्यक्रम महफिल-ए-म्यूजिक का आयोजन 17 को
खेल Trending

स्पोर्ट्स प्रोमोशन सोसाइटी, पंचकूला का बरवाला में “सर्कल कबड्डी” टूर्नामेंट 15 नवंबर को, विजेता टीम को ₹2 लाख का ईनाम

फेस2न्यूज /पंचकूला

स्पोर्ट्स प्रोमोशन सोसाइटी, पंचकूला की कार्यकारिणी की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सोसाइटी के चेयरमैन एवं हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता जी ने बताया कि आगामी 15 नवंबर को पंचकूला के गाँव बरवाला में सर्कल कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा, जो इस क्षेत्र में पहली बार हो रहा है।

श्री गुप्ता जी ने बताया कि टूर्नामेंट में विजेता टीम को ₹2 लाख, उपविजेता (फर्स्ट रनर-अप) टीम को ₹1 लाख तथा तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को ₹51,000 की इनामी राशि सोसाइटी की ओर से प्रदान की जाएगी।

उन्होंने बताया कि यह टूर्नामेंट पूरे हरियाणा एवं चंडीगढ़ की टीमों के बीच खेला जाएगा तथा इसका प्रवेश शुल्क ₹500 निर्धारित किया गया है। सभी खिलाड़ियों को टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए अपना आधार कार्ड एवं पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।

श्री ज्ञान चंद गुप्ता जी ने सभी कबड्डी प्रेमियों से अपील की कि वे इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लें और कबड्डी के इस रोमांचक मुकाबले का भरपूर आनंद उठाएँ।

0 Comments