Sunday, 11 October 2026
Breaking News
भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 25 साल पूरे; हर साल 250 स्कॉलरशिप देने और नेशनल रिसर्च प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है?
चंडीगढ़ Trending

भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत

चंडीगढ़: भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ की विभिन्न रामलीला कमेटियों द्वारा पवित्र ज्योति लाने के क्रम में सेक्टर 49-ए की रामलीला कमेटी में प्रथम ज्योति का आगमन हुआ। श्रीमान अजय कौशिक जी के निर्देशन में यह पवित्र ज्योति चंडीगढ़ पहुंची। इस अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

यह पहल भगवान श्रीराम के आदर्शों, भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं के प्रति आस्था को मजबूत करने के साथ-साथ समाज में एकता और सद्भाव का संदेश देती है। चंडीगढ़ की विभिन्न रामलीला कमेटियां भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से पवित्र ज्योति लाकर रामलीला के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व को और अधिक बढ़ा रही हैं।

सामाजिक समरसता चंडीगढ़ महानगर ने इस पहल को सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना और आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया। पवित्र ज्योति का आगमन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में बांधने और भारतीय परंपराओं को आगे बढ़ाने की प्रेरणा भी देता है।

इस पावन पहल के माध्यम से चंडीगढ़ में रामलीला के आयोजन को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करने के साथ-साथ सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक एकजुटता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है

0 Comments